
कौन हैं स्वास्तिक समल जिन्होंने विजय हजारे में दोहरा शतक जड़ रचा इतिहास, IPL में नहीं लगी थी बोली
AajTak
स्वास्तिक समल ने विजय हजारे ट्रॉफी में सौराष्ट्र के खिलाफ 212 रन की ऐतिहासिक पारी खेलकर लिस्ट-A क्रिकेट में दोहरा शतक लगाने वाले ओडिशा के पहले बल्लेबाज़ बनने का गौरव हासिल किया. उनकी इस पारी की बदौलत ओडिशा ने 345 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया और टूर्नामेंट इतिहास की शीर्ष पारियों में अपना नाम दर्ज कराया.
विजय हजारे ट्रॉफी का आगाज बुधवार से हुआ. इस टूर्नामेंट में कई ऐतिहासिक पारियां देखने को मिलीं. लेकिन सबसे ज्यादा चर्चा स्वास्तिक समल के नाम की है. स्वास्तिक समल ने अलूर में सौराष्ट्र के खिलाफ मुकाबले में ओडिशा की ओर से 169 गेंदों में शानदार 212 रन बनाकर इतिहास रच दिया. समल लिस्ट-A क्रिकेट के इतिहास में दोहरा शतक लगाने वाले ओडिशा के पहले बल्लेबाज़ बन गए.
यह पारी विजय हजारे ट्रॉफी के इतिहास का पांचवां सबसे बड़ा व्यक्तिगत स्कोर भी रही. उन्होंने 2019 में झारखंड के खिलाफ मुंबई के लिए यशस्वी जायसवाल द्वारा बनाए गए 203 रन के स्कोर को पीछे छोड़ दिया. समल की इस पारी की बदौलत ओडिशा ने 50 ओवर में छह विकेट पर 345 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया.
यह भी पढ़ें: 9 छक्के, 18 चौके और रिकॉर्डतोड़ शतक... रोहित शर्मा ने सिक्किम को कूट डाला, VIDEO
आईपीएल में नहीं मिला था खरीदार
स्वास्तिक समल अपने साथी खिलाड़ी राजेश मोहंती के साथ आईपीएल 2026 की नीलामी का हिस्सा थे, लेकिन उन्हें कोई खरीदार नहीं मिला. 25 वर्षीय बल्लेबाज़ ने ओडिशा की ओर से पारी की शुरुआत की और टीम को अच्छी शुरुआत दिलाई, लेकिन इसके बाद ओडिशा ने ओम, संदीप पटनायक और गोविंद पोद्दार के विकेट गंवा दिए, जिससे टीम 11.5 ओवर में 59 रन पर तीन विकेट खोकर लड़खड़ा गई.
इसके बाद समल को कप्तान बिप्लब समंतराय के साथ मिलकर पारी को संभालना पड़ा, जिसका मतलब था कि उन्हें अंत तक क्रीज पर टिके रहना होगा. दोनों ने मिलकर 211 गेंदों में 261 रनों की विशाल साझेदारी की, जिसमें समंतराय ने अपना शतक पूरा किया, जबकि समल ने इस साझेदारी के दौरान 156 रन बनाए.

2003 के क्रिकेट वर्ल्ड फाइनल में भारतीय टीम खिताब जीतने के लिए मैदान पर उतरी थी, लेकिन कुछ ही घंटों में ये सपना टूट गया था. रिकी पोंटिंग की तूफानी पारी, वीरेंद्र सहवाग की अकेली जंग और 'स्प्रिंग बैट' की रहस्यमयी अफवाहों ने इस मुकाबले को सिर्फ एक मैच नहीं, बल्कि क्रिकेट इतिहास की सबसे चर्चित और यादगार कहानी बना दिया.












