
ऑफिस से ली छुट्टी, छात्रों ने बंक किए कॉलेज... रोहित शर्मा को देखने के लिए जयपुर का जोश हाई, VIDEO
AajTak
जयपुर में विजय हजारे ट्रॉफी के मुकाबले में रोहित शर्मा को देखने के लिए लोगों ने ऑफिस और कॉलेज तक छोड़ दिए. वर्किंग डे पर 20 हजार से ज्यादा दर्शकों के सामने रोहित ने 155 रन की शानदार पारी खेली. यह दिन किसी रिकॉर्ड या चयन की बहस का नहीं, बल्कि रोहित शर्मा और उनके फैंस के जश्न का दिन बन गया.
राजस्थान की राजधानी जयपुर में बुधवार की दोपहर कुछ अलग ही नज़ारा था. गुलाबी नगरी के लोगों के लिए यह आम वर्किंग डे नहीं, बल्कि क्रिकेट का त्योहार बन गया. मौका था विजय हजारे ट्रॉफी के मुकाबले में रोहित शर्मा को बल्लेबाज़ी करते देखने का. सवाई मानसिंह स्टेडियम में रोहित शर्मा ने वही किया, जिसके लिए उन्हें ‘हिटमैन’ कहा जाता है- छक्कों-चौकों की बरसात और दर्शकों का भरपूर मनोरंजन.
धीरे-धीरे खचाखच भर गया स्टेडियम
जब सिक्किम के खिलाफ मुंबई के मैच की शुरुआत हुई तो स्टेडियम में ज्यादा भीड़ नहीं थी. लेकिन धीरे-धीरे भीड़ बढ़ने लगी और फैन्स के शोर से सवाई मान सिंह स्टेडियम गूंज उठा. लोग हिटमैन के नाम के नारे लगा रहे थे. उन्हें गेदबाजी में लाने की भी मिन्नतें कर रहे थे. लेकिन रोहित ने किसी को निराश नहीं किया और जब बैटिंग के लिए उतरे तो छक्के-चौकों की बाढ़ आ गई.
किसी ने स्कूल छोड़ा तो किसी ने ऑफिस से ली छुट्टी
क्रिसमस ईव पर रोहित शर्मा ने सिक्किम के गेंदबाज़ों के खिलाफ पुल शॉट, शानदार लॉफ्टेड सिक्स और स्वीप्स से मैदान को अपना निजी मंच बना लिया. लगभग 20 हजार से ज्यादा दर्शक, वो भी एक वर्किंग डे पर, मुफ्त एंट्री के साथ स्टेडियम पहुंच गए. किसी ने ऑफिस से छुट्टी ली, किसी ने कॉलेज बंक किया और यहां तक कि राजस्थान स्पोर्ट्स काउंसिल के कर्मचारी भी बालकनी से मैच देखने से खुद को रोक नहीं पाए.
फैन्स का दिन बन गया रोहित की यह पारी सिर्फ रन बनाने तक सीमित नहीं थी, बल्कि एक लाइव कॉन्सर्ट जैसी लग रही थी. दर्शक मानो अपने पसंदीदा सिंगर को हिट गानों की झड़ी लगाते देख रहे हों. यह किसी चयनकर्ता को जवाब देने या किसी ‘स्टार कल्चर’ बहस का मुद्दा नहीं था. यह बस रोहित शर्मा और उनके फैंस का दिन था.

2003 के क्रिकेट वर्ल्ड फाइनल में भारतीय टीम खिताब जीतने के लिए मैदान पर उतरी थी, लेकिन कुछ ही घंटों में ये सपना टूट गया था. रिकी पोंटिंग की तूफानी पारी, वीरेंद्र सहवाग की अकेली जंग और 'स्प्रिंग बैट' की रहस्यमयी अफवाहों ने इस मुकाबले को सिर्फ एक मैच नहीं, बल्कि क्रिकेट इतिहास की सबसे चर्चित और यादगार कहानी बना दिया.












