
'दिखावे के लिए फिट होने का क्या मतलब'... रोहित शर्मा के ट्रांसफॉर्मेशन पर पूर्व खिलाड़ी का बड़ा बयान
AajTak
अमित मिश्रा ने रोहित शर्मा की फिटनेस में आए बदलाव पर अपनी राय रखते हुए कहा कि फिटनेस को सिर्फ दिखावे के लिए नहीं अपनाना चाहिए. उन्होंने बताया कि रोहित पहले भी फिट और फुर्तीले खिलाड़ी थे, भले ही लोगों की राय कुछ भी रही हो.
पूर्व भारतीय क्रिकेटर अमित मिश्रा ने रोहित शर्मा की फिटनेस को लेकर खुलकर बात की है. रोहित शर्मा ने इस साल जून से अक्टूबर के बीच क्रिकेट से चार महीने के ब्रेक के दौरान अपनी फिटनेस पर कड़ी मेहनत की. वापसी के बाद वह बल्ले से शानदार लय में नजर आए और ऑस्ट्रेलिया दौरे पर उन्हें ‘प्लेयर ऑफ द सीरीज’ चुना गया.
अमित मिश्रा ने रोहित को लेकर क्या कहा
मिश्रा ने एक इंटरव्यू में रोहित को सलाह दी कि वह अपने फिजिकल रूटीन में जरूरत से ज्यादा बदलाव न करें और सिर्फ दिखने के लिए फिट बनने की कोशिश न करें. उन्होंने यह भी कहा कि फिटनेस को किसी को कुछ साबित करने के लिए नहीं अपनाना चाहिए. भारत और डेक्कन चार्जर्स में रोहित के साथ ड्रेसिंग रूम साझा कर चुके मिश्रा ने यह भी बताया कि आधुनिक दौर में फिटनेस की परिभाषा किस तरह बदल गई है, जहां खिलाड़ी अक्सर जल्दी नतीजों को प्राथमिकता देने लगते हैं.
यह भी पढ़ें: 'मैं पूरी तरह टूट गया था', रोहित शर्मा का छलका दर्द, संन्यास पर तोड़ी चुप्पी, VIDEO
अमित ने कहा, 'हर किसी का शरीर एक जैसा नहीं होता. बॉडी टाइप अलग-अलग होते हैं. आजकल फिटनेस को ज्यादा तर लुक्स से आंका जाता है. दुबला दिखना ही फिट माना जाता है. बेहतर यह है कि आप अपनी असली बॉडी के साथ फिटनेस बनाए रखें. अच्छा खाइए, मेहनत कीजिए, आप फिट रहेंगे. अपने डाइट का ध्यान रखें और चीजें प्राकृतिक तरीके से करें. सिर्फ फिट दिखने के लिए फिट मत बनिए.'
यह भी पढ़ें: एमएस धोनी और रोहित शर्मा की यारी फिर सुर्खियों में... एक साथ उड़ाई पतंग, VIDEO

इंडियन प्रीमियर लीग भले ही 10 टीमों के साथ दुनिया की सबसे अमीर और लोकप्रिय क्रिकेट लीग बन चुका है, लेकिन इसकी कहानी में कुछ ऐसे नाम भी हैं जो वक्त के साथ गायब हो गए. अब तक 5 टीमें ऐसी रहीं, जिन्होंने IPL में एंट्री ली, यादें छोड़ीं और फिर अचानक लीग से बाहर हो गईं. सवाल यह है कि आखिर इन टीमों के साथ ऐसा क्या हुआ...












