T20 वर्ल्ड कप जीत के बाद मां के दरबार में पहुंचा टीम इंडिया का क्रिकेटर, वैष्णो देवी में टेका माथा
AajTak
भारतीय टी20 टीम के ओपनर अभिषेक शर्मा ने कटरा स्थित वैष्णो देवी मंदिर में दर्शन किए. टी20 वर्ल्ड कप जीत के कुछ दिन बाद उन्होंने यह यात्रा की और तस्वीरें इंस्टाग्राम पर साझा करते हुए जय माता दी लिखा. फाइनल में न्यूज़ीलैंड के खिलाफ उन्होंने 21 गेंदों में 52 रन की पारी खेलकर भारत की जीत में अहम भूमिका निभाई थी.
भारतीय टी20 टीम के विस्फोटक ओपनर अभिषेक शर्मा ने शुक्रवार को जम्मू-कश्मीर के कटरा स्थित पवित्र वैष्णो देवी मंदिर पहुंचे और वहां पहुंचकर मां का आशीर्वाद लिया.
दुनिया के नंबर 1 टी20 बैटर 25 वर्षीय बल्लेबाज ने हाल ही में भारत की टी20 वर्ल्ड कप जीत के कुछ दिन बाद यह आध्यात्मिक यात्रा की. भारतीय टीम ने पिछले रविवार अहमदाबाद में खेले गए फाइनल में न्यूजीलैंड को हराकर खिताब जीता था.यह भी पढ़ें: IPL से पहले मंगेतर आकृति संग महाकाल की शरण में क्रिकेटर पृथ्वी शॉ, भस्म आरती में लिया हिस्सा
टी20 इंटरनेशनल रैंकिंग में नंबर-1 बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने अपनी यात्रा की तस्वीरें इंस्टाग्राम पर साझा कीं और कैप्शन लिखा- जय माता दी. तस्वीरों में वह पारंपरिक सफेद कुर्ता-पायजामा पहने, माथे पर तिलक लगाए और हाथ जोड़कर दर्शन करते नजर आए.
सोशल मीडिया पर सामने आए कई वीडियो में पंजाब के इस क्रिकेटर को कटरा से वैष्णो देवी गुफा मंदिर तक पैदल जाते, बीच में बैटरी कार से यात्रा करते और रास्ते में लोगों से बातचीत करते भी देखा गया.
अभिषेक शर्मा ने टी20 वर्ल्ड कप फाइनल में अहम भूमिका निभाई थी. फाइनल से पहले के मैचों में उनका प्रदर्शन उनके मानकों के मुताबिक अच्छा नहीं रहा था, लेकिन निर्णायक मुकाबले में उन्होंने शानदार वापसी की.
अहमदाबाद में खेले गए फाइनल में उन्होंने महज 21 गेंदों में 52 रन की तूफानी पारी खेली, जिसकी बदौलत भारत ने 5 विकेट पर 255 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया. बाद में भारतीय टीम ने न्यूज़ीलैंड को 96 रन से हराकर लगातार दूसरी बार टी20 वर्ल्ड कप और कुल मिलाकर रिकॉर्ड तीसरा खिताब अपने नाम किया.

नई दिल्ली में आयोजित नमन अवॉर्ड्स 2026 में शुभमन गिल और स्मृति मंधाना को साल के सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर का सम्मान मिला. गिल को पुरुष वर्ग में पॉली उमरीगर अवॉर्ड मिला, जबकि मंधाना को महिला वर्ग में बीसीसीआई का बेस्ट इंटरनेशनल क्रिकेटर चुना गया. 2025 में दोनों खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया.

जय शाह ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 को लेकर कहा कि कोई भी टीम आईसीसी से बड़ी नहीं है. टूर्नामेंट से पहले बांग्लादेश के हटने और पाकिस्तान के बहिष्कार की धमकी जैसी कई विवादित स्थितियां थीं, लेकिन इसके बावजूद टूर्नामेंट सफल रहा और भारत ने खिताब जीता. शाह ने बताया कि वर्ल्ड कप ने व्यूअरशिप के सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए.

IPL 2026 से पहले पूर्व भारतीय क्रिकेटर रॉबिन उथप्पा ने राजस्थान रॉयल्स के वैभव सूर्यवंशी को लेकर बड़ा बयान दिया है. उथप्पा का मानना है कि इस सीजन में सूर्यवंशी के लिए चुनौती बढ़ेगी क्योंकि अब विरोधी टीमें उनके खेल को समझ चुकी हैं. हालांकि उन्होंने कहा कि यह सीजन युवा बल्लेबाज के लिए सीखने वाला होगा.

संजू सैमसन ने इंडिया टुडे कॉन्क्लेव 2026 में मजाकिया अंदाज में कहा कि अभिषेक शर्मा की लोकप्रियता इतनी बढ़ गई है कि कभी-कभी भारतीय टीम के बाकी खिलाड़ियों को भी जलन होने लगती है. उन्होंने यह भी कहा कि अभिषेक अब टीम के सुपरस्टार बन चुके हैं. वहीं अभिषेक शर्मा ने कहा कि उनका सपना भारत के लिए सभी फॉर्मेट खेलना है.









