
T20 फॉर्मेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बने राशिद खान, साउदी को पीछे छोड़ रचा इतिहास
AajTak
अफगानिस्तान के स्टार स्पिनर राशिद खान ने टी20 क्रिकेट में नया इतिहास रचा. उन्होंने यूएई के खिलाफ 3 विकेट झटक कर टिम साउदी को पीछे छोड़ते हुए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज का रिकॉर्ड अपने नाम किया. 98 मैचों में 165 विकेट के साथ राशिद अब टी20आई के नंबर-1 गेंदबाज बन गए हैं.
अफगानिस्तान के दिग्गज स्पिनर राशिद खान ने टी-20 क्रिकेट में इतिहास रच दिया है. वह इस फॉर्मेट में अब सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बन गए हैं. उन्होंने ये उपलब्धि ट्राई सीरीज में यूएई के खिलाफ मैच में हासिल की. इस मैच में राशिद खान ने अपने चार ओवर के स्पेल में 21 रन देकर 3 विकेट झटके और अफगानिस्तान की जीत में अहम भूमिका निभाई. अफगानिस्तान ने इस मैच में यूएई को 38 रनों से हराया
राशिद खान ने रचा इतिहास टी-20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजों की बात करें तो वहां अब 165 विकेट के साथ राशिद खान पहले नंबर पर पहुंच गए हैं. उन्होंने न्यूजीलैंड के टिम साउदी को पीछे छोड़ते हुए 165 विकेट अपने नाम किए. खास बात यह है कि राशिद ने यह रिकॉर्ड सिर्फ 98 मैचों में बनाया, जबकि साउदी ने 126 मैचों में 164 विकेट लिए थे. वहीं उनके ही देश के साथी खिलाड़ी ईश सोढ़ी 126 मैचों में 150 विकेट लेकर तीसरे नंबर पर मौजूद हैं. बांग्लादेश के शाकिब अल हसन 149 विकेट के साथ चौथे और मुस्ताफिजुर रहमान 142 विकेट के साथ पांचवें नंबर पर मौजूद हैं.
अफगानिस्तान की पारी में कौन चमका? अफगानिस्तान और यूएई के बीच खेले गए इस मुकाबले की बात करें तो वहां यूएई ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया. पहले बल्लेबाजी करते हुए अफगानिस्तान ने 20 ओवरों में 188 रन बनाए. टीम के लिए इब्राहिम जादरान ने 40 गेंदों पर 63 रन की धमाकेदार पारी खेली, जबकि सेदिकुल्लाह अटल ने 40 गेंदों पर 53 रन जोड़े. दोनों बल्लेबाजों की अर्धशतकीय पारियों ने टीम को मजबूत स्कोर तक पहुंचाया.
क्यों नहीं जीत पाई यूएई की टीम? लक्ष्य का पीछा करते हुए यूएई की शुरुआत खराब रही. ओपनर मुहम्मद वसीम ने जरूर 37 गेंदों पर 67 रन बनाए और विकेटकीपर राहुल चोपड़ा ने 35 गेंदों पर 52 रन खेले, लेकिन बाकी बल्लेबाज पूरी तरह फ्लॉप साबित हुए. नतीजा यह रहा कि पूरी टीम 150 रन ही बना सकी. इस ट्राई सीरीज में यह अफगानिस्तान की पहली जीत है.

नई दिल्ली में आयोजित नमन अवॉर्ड्स 2026 में शुभमन गिल और स्मृति मंधाना को साल के सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर का सम्मान मिला. गिल को पुरुष वर्ग में पॉली उमरीगर अवॉर्ड मिला, जबकि मंधाना को महिला वर्ग में बीसीसीआई का बेस्ट इंटरनेशनल क्रिकेटर चुना गया. 2025 में दोनों खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया.

जय शाह ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 को लेकर कहा कि कोई भी टीम आईसीसी से बड़ी नहीं है. टूर्नामेंट से पहले बांग्लादेश के हटने और पाकिस्तान के बहिष्कार की धमकी जैसी कई विवादित स्थितियां थीं, लेकिन इसके बावजूद टूर्नामेंट सफल रहा और भारत ने खिताब जीता. शाह ने बताया कि वर्ल्ड कप ने व्यूअरशिप के सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए.

IPL 2026 से पहले पूर्व भारतीय क्रिकेटर रॉबिन उथप्पा ने राजस्थान रॉयल्स के वैभव सूर्यवंशी को लेकर बड़ा बयान दिया है. उथप्पा का मानना है कि इस सीजन में सूर्यवंशी के लिए चुनौती बढ़ेगी क्योंकि अब विरोधी टीमें उनके खेल को समझ चुकी हैं. हालांकि उन्होंने कहा कि यह सीजन युवा बल्लेबाज के लिए सीखने वाला होगा.

संजू सैमसन ने इंडिया टुडे कॉन्क्लेव 2026 में मजाकिया अंदाज में कहा कि अभिषेक शर्मा की लोकप्रियता इतनी बढ़ गई है कि कभी-कभी भारतीय टीम के बाकी खिलाड़ियों को भी जलन होने लगती है. उन्होंने यह भी कहा कि अभिषेक अब टीम के सुपरस्टार बन चुके हैं. वहीं अभिषेक शर्मा ने कहा कि उनका सपना भारत के लिए सभी फॉर्मेट खेलना है.









