
Swami Avimukteshwaranand Saraswati मामले में ओपी राजभर का बड़ा बयान, कहा- फिर चोला छोड़कर...
ABP News
Swami Avimukteshwaranand Saraswati के मामले में योगी सरकार के मंत्री ओपी राजभर ने बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा कि मामले की सच्चाई समझनी चाहिए.
उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री और सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के नेता ओमप्रकाश राजभर ने बड़ा राजनीतिक बयान दिया है. एबीपी न्यूज़ से खास बातचीत में उन्होंने शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद पर तीखा प्रहार करते हुए कहा कि अगर किसी को राजनीति करनी है और राजनीतिक नेताओं पर आरोप लगाने हैं तो फिर चोला छोड़कर कुर्ता-पायजामा पहनकर सीधे राजनीति के मैदान में आना चाहिए.
मेरठ पहुंचे राजभर ने कहा कि बटुकों के साथ हुई मारपीट गलत थी, लेकिन उस घटना के पीछे की सच्चाई भी समझनी चाहिए.
इस बीच मध्य प्रदेश के नरसिंहपुर जिले के सूखाखैरी ग्राम में आयोजित श्री रामचरितमानस एवं विष्णु यज्ञ कार्यक्रम के दौरान शंकराचार्य सदानंद सरस्वती ने बिना नाम लिए अपने गुरुभाई अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती का समर्थन किया. उन्होंने कहा कि हमारे आचार्यों के प्रति ऐसा कोई कार्य नहीं होना चाहिए जिससे सनातन धर्म को ठेस पहुंचे. उन्होंने यह भी कहा कि देश के अनेक हिंदू मंदिर सरकार के अधीन हैं, जबकि अन्य धर्मों के धार्मिक स्थलों पर ऐसा नियंत्रण नहीं है, क्या यह अन्याय नहीं है.
Exclusive: 'शंकराचार्य भी PDA हैं... पीड़ित, दुखी, अपमानित' कानपुर से अखिलेश यादव का बड़ा सियासी संदेश!













