
Suryakumar yadav fit to join IPL MI Team: आईपीएल के बीच हार्दिक पंड्या के लिए पहली खुशखबरी... जल्द लौटेंगे टी20 के नंबर-1 बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव
AajTak
IPL 2024 सीजन में मुंबई इंडियंस (MI) टीम के लिए अब तक कुछ भी ठीक नहीं रहा है. रोहित शर्मा की जगह नए कप्तान हार्दिक पंड्या के साथ टूर्नामेंट में उतरी टीम ने अब तक अपने शुरुआती सभी 3 मैच गंवाए हैं. मगर इसी बीच कप्तान पंड्या और टीम के लिए एक बहुत बड़ी खुशखबरी सामने आई है.
Suryakumar yadav fit to join MI Team in IPL 2024: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2024 सीजन में मुंबई इंडियंस (MI) टीम के लिए अब तक कुछ भी ठीक नहीं रहा है. रोहित शर्मा की जगह नए कप्तान हार्दिक पंड्या के साथ टूर्नामेंट में उतरी टीम ने अब तक अपने शुरुआती सभी 3 मैच गंवाए हैं.
मगर इसी बीच कप्तान पंड्या और टीम के लिए एक बहुत बड़ी खुशखबरी सामने आई है. चोट के कारण बाहर चल रहे टी20 के नंबर-1 बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव फिट हो गए हैं और जल्द ही मुंबई की प्लेइंग-11 में लौट सकते हैं.
पंड्या को फैन्स के गुस्से का सामना करना पड़ रहा
विश्वसनीय सूत्र के मुताबिक, सुर्या को फिट घोषित कर दिया गया है और पूरी संभावना है कि वो जल्द ही टीम से जुड़ जाएंगे. वो स्पोर्ट्स हार्निया के बाद रिहैब के लिए NCA (नेशनल क्रिकेट एकेडमी) में थे. इसी कारण वो शुरुआती 3 मैच नहीं खेल पाए थे.
बता दें कि फ्रेंचाइजी ने इस सीजन में 5 बार खिताब जिताने वाले रोहित शर्मा को हटाकर स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या को कप्तान बनाया. इसके बाद टीम का प्रदर्शन बेकार होता चला गया. मुंबई की टीम को इस सीजन के शुरुआती तीनों मैच में हार का सामना करना पड़ा है. साथ ही कप्तान पंड्या को भी फैन्स के गुस्से का सामना करना पड़ रहा है.
मुंबई को अब अगला मैच दिल्ली से खेलना है

PSL पर मंडराया ईरान-US तनाव का असर, विदेशी खिलाड़ी हटेंगे? पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने तोड़ी चुप्पी
PSL (पाकिस्तान सुपर लीग) 11 से पहले विदेशी खिलाड़ियों की सुरक्षा और यात्रा को लेकर उठे सवालों पर PCB ने साफ किया कि सभी इंतजाम पूरे हैं. ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों के आने में कोई दिक्कत नहीं होगी. मिडिल ईस्ट में तनाव और अफगान बॉर्डर की स्थिति के बावजूद टूर्नामेंट तय समय पर होगा और इसमें पहले से ज्यादा विदेशी खिलाड़ी हिस्सा लेंगे.

बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) और सरकार के बीच टकराव बढ़ गया है. खेल मंत्रालय ने चुनाव में गड़बड़ी की जांच के लिए कमेटी बनाई, जिस पर BCB ने 'हस्तक्षेप' का आरोप लगाया. ICC नियमों के चलते बैन का खतरा भी मंडरा रहा है. तमीम इकबाल के आरोपों से विवाद गहराया, जबकि बोर्ड ने जांच समिति खत्म करने की मांग की है.











