
Suryakumar Yadav: टी20 क्रिकेट में भी सूर्या 'अस्त', केवल IPL में चलता है भारत के 'मिस्टर 360 डिग्री' का बल्ला... कहां हो रही है चूक?
AajTak
Suryakumar Yadav: वेस्टइंडीज के खिलाफ सूर्यकुमार यादव का बल्ला वनडे सीरीज के बाद अब टी20 में भी खामोश है. सूर्या के आंकड़े देखे जाएं तो वो जब चलते हैं तो टीम इंडिया जीतती है. ऐसे मे उनका चलना क्यों जरूरी है? यही हम आपको बताने जा रहे हैं. सवाल यह है कि सूर्या की बल्लेबाजी क्रम से जो छेड़छाड़ हुई है, क्या उसका फर्क पड़ा है.
Suryakumar Yadav T20, ODI, Test Form Analysis: सूर्यकुमार यादव का अब तक का वेस्टइंडीज दौरा वैसा बिल्कुल भी नहीं रहा है, जैसी फैन्स उम्मीद कर रहे थे. आईपीएल 2023 में जिस तरह उन्होंने गर्जना की थी, उसके उलट 'नेशनल ड्यूटी' में वो बिल्कुल उलट दिख रहा है. ऐसा लग रहा था कि वेस्टइंडीज के खिलाफ जब वो खेलेंगे तो इस टीम को रगड़कर रख देंगे. जिस तरह का उनका कैलिबर है. उस हिसाब से तो वो बिल्कुल भी नहीं खेल रहे हैं. सूर्यकुमार यादव विंडीज दौरे पर जूझते हुए नजर आए हैं. यहां ध्यान देना होगा कि सूर्या टी-20 के नंबर 1 बल्लेबाज रह चुके हैं. लेकिन, सूर्यकुमार का हालिया प्रदर्शन उनकी प्रतिभा के अनुसार नहीं है.
वनडे सीरीज में सूर्या से उम्मीद थी कि विंडीज के कमजोर बॉलिंग अटैक पर वो टूट पडेंगे. सूर्या ने ब्रिजटाउन में खेले गए शुरुआत दो वनडे में 24 और 19 रन बनाए थे. तीसरे वनडे में तरौबा में था, इसमें भारत ने 351 रनों का पहाड़नुमा स्कोर खड़ा किया. सूर्या ने तरौबा में खेले गए आखिरी वनडे में यहां 35 रन बनाए वो भी 30 गेंदों पर... तो यह भी कुल मिलाकर उनके स्टैंडर्ड की बल्लेबाजी नहीं कही जाएगी.
इसके बाद उम्मीद थी सूर्या 5 पांच मैचों की टी20 सीरीज में अपने बल्ले से आग उगलेंगे पर यहां पहले मैच में भी वो महज 21 गेंदों पर 21 रन बनाकर चलते बने. टी20 में सूर्या का फॉर्म हमेशा भौकाली रहता है. खुद हेड कोच राहुल द्रविड़ ने माना था कि जिस तरह का फॉर्म सूर्या का टी20 में रहता है, वैसा क्लास वो वनडे में नहीं दिखा सके हैं. राहुल ने इस दौरान कहा कि सूर्या वनडे के शानदार बल्लेबाज हैं.
सूर्या वेस्टइंडीज दौरे से पहले ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन वनडे में लगातार तीन बार 0 पर आउट हुए थे. जिसके बाद वो टीम इंडिया के लिए खेलते हुए पूरे पोंटेशल में नहीं दिख रहे हैं. क्लिक करें: तिलक वर्मा ने डेब्यू मैच में बनाया गजब रिकॉर्ड, कर डाली सूर्या-ईशान की बराबरी
सूर्या ने इस वनडे सीरीज के बाद आईपीएल में जोरदार वापसी की. शुरुआती कुछ मैचों में असफल होने के बाद उन्होंने आईपीएल के 16 मैचों में 43.21 के एवरेज और 181.14 के स्ट्राइक रेट से 605 रन बना डाले. आईपीएल खेलने के बाद सूर्या की लैंडिंग सीधे विंडीज दौरे पर हुई. सूर्या आईपीएल के कुल 139 मैच खेल चुके हैं, यहां उनके नाम 32.17 के एवरेज और 143.32 के स्ट्राइक रेट से 3249 रन हैं.

नई दिल्ली में आयोजित नमन अवॉर्ड्स 2026 में शुभमन गिल और स्मृति मंधाना को साल के सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर का सम्मान मिला. गिल को पुरुष वर्ग में पॉली उमरीगर अवॉर्ड मिला, जबकि मंधाना को महिला वर्ग में बीसीसीआई का बेस्ट इंटरनेशनल क्रिकेटर चुना गया. 2025 में दोनों खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया.

जय शाह ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 को लेकर कहा कि कोई भी टीम आईसीसी से बड़ी नहीं है. टूर्नामेंट से पहले बांग्लादेश के हटने और पाकिस्तान के बहिष्कार की धमकी जैसी कई विवादित स्थितियां थीं, लेकिन इसके बावजूद टूर्नामेंट सफल रहा और भारत ने खिताब जीता. शाह ने बताया कि वर्ल्ड कप ने व्यूअरशिप के सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए.

IPL 2026 से पहले पूर्व भारतीय क्रिकेटर रॉबिन उथप्पा ने राजस्थान रॉयल्स के वैभव सूर्यवंशी को लेकर बड़ा बयान दिया है. उथप्पा का मानना है कि इस सीजन में सूर्यवंशी के लिए चुनौती बढ़ेगी क्योंकि अब विरोधी टीमें उनके खेल को समझ चुकी हैं. हालांकि उन्होंने कहा कि यह सीजन युवा बल्लेबाज के लिए सीखने वाला होगा.

संजू सैमसन ने इंडिया टुडे कॉन्क्लेव 2026 में मजाकिया अंदाज में कहा कि अभिषेक शर्मा की लोकप्रियता इतनी बढ़ गई है कि कभी-कभी भारतीय टीम के बाकी खिलाड़ियों को भी जलन होने लगती है. उन्होंने यह भी कहा कि अभिषेक अब टीम के सुपरस्टार बन चुके हैं. वहीं अभिषेक शर्मा ने कहा कि उनका सपना भारत के लिए सभी फॉर्मेट खेलना है.









