
Sudhir Chaudhary's Show: 22 जुलाई को ही वजूद में आया था ग्रेट ब्रिटेन, जानें आज का इतिहास
AajTak
Sudhir Chaudhary's Show: 1947 में आज भारतीय संविधान-सभा ने तिरंगे को भारत के राष्ट्रीय ध्वज के रूप में स्वीकार किया था. तिरंगे को उस समय Dominion of India यानी 15 अगस्त 1947 से 26 जनवरी 1950 के बीच भारत के राष्ट्रीय ध्वज के रूप में चुना गया था. वर्ष 1706 में आज Treaty of Union पर सहमति के साथ , Great Britain की रचना हुई थी. इसके लिए Kingdom of England और Kingdom of Scotland को राजनैतिक तौर पर जोड़ दिया गया था. मोटर रेसिंग का पहला मुकाबला आज 1894 में फ्रांस के दो शहरों Paris और Rouen (रूआं) के बीच हुआ था । इसी के बाद मोटर रेसिंग चैंपियनशिप्स की शुरुआत हुई जो आज फॉर्मूला वन के स्तर तक पहुंच गई है. देखें आज का इतिहास.

सुप्रीम कोर्ट ने सरकारी संस्थानों और स्कूलों में प्रतिदिन 'वंदे मातरम' गायन अनिवार्य करने के सर्कुलर के खिलाफ दायर याचिका पर सुनवाई से इनकार कर दिया है. अदालत ने याचिका को 'प्री-मैच्योर' करार देते हुए स्पष्ट किया कि सरकार की यह गाइडलाइन केवल एक सलाह है और इसके उल्लंघन पर किसी दंडात्मक कार्रवाई का प्रावधान नहीं है.

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में बर्ड फ्लू (एवियन इन्फ्लूएंजा) ने दस्तक दे दी है. कोनी स्थित सरकारी पोल्ट्री फार्म में संक्रमण की वजह से 4,400 मुर्गियों की मौत हो गई है. प्रशासन ने एहतियातन 10 किलोमीटर के दायरे को निगरानी क्षेत्र घोषित कर दिया है और मुर्गियों को मारने (कलिंग) की प्रक्रिया शुरू कर दी है.

YouTube देख आया सपना, बिना UPSC क्लियर किए बन गए 'IAS'... शादी में 15 लाख कैश लेने वाले प्रीतम का सच
YouTube से IAS बनने का सपना देखने वाला प्रीतम निषाद आखिरकार पुलिस पूछताछ में टूट गया. गोरखपुर में फर्जी अफसर बनकर शादी रचाने वाले आरोपी ने कबूला कि उसने UPSC की परीक्षा कभी पास नहीं किया. 15 लाख लेकर शादी करने, दो शादियों और झूठी पहचान बनाने का भी राज खुल गया है. अब पुलिस उसके पूरे खेल और संभावित नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है.










