
Subedaar Teaser Out: एक्शन अवतार में दिखे अनिल कपूर, फैंस बोले- एकदम झक्कास
ABP News
अनिल कपूर की फिल्म 'सूबेदार' का टीजर रिलीज हो गया है. इस टीजर में अनिल का दमदार रोल देखने को मिला है. टीजर को फैंस बहुत पसंद कर रहे हैं.
अनिल कपूर फिल्म 'सूबेदार' में नजर आने वाले हैं. इस फिल्म को लेकर काफी चर्चा है. अब फिल्म का टीजर रिलीज हो गया है. अनिल कपूर इस टीजर में एक्शन अवतार में नजर आए. इस फिल्म को आप ओटीटी पर देख पाएंगे.
कैसा है टीजर?1 मिनट 16 सेकंड के इस टीजर को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं. इसमें अनिल कपूर का इंटेंस रोल देखने को मिल रहा है. फिल्म में अनिल कपूर अर्जुन मौर्या के रोल में हैं. वो अपने परिवार और घर को बचाने के लिए दुश्मन से लड़ते हैं. टीजर में शुरू में दिखाया जाता है कि हर कोई अर्जुन मौर्या को बेइज्जत करता है. अर्जुन सब बर्दाश्त करते हैं. लेकिन फिर जब उनका सब्र का बांध टूटता है तो उनका रौद्र रूप देखने को मिलता है.
अनिल को एक्शन अवतार में देखने के लिए फैंस एक्साइटेड हैं. टीजर काफी इंप्रेसिव है. अनिल कपूर की एक्टिंग भी काफी सराही जा रही है. फैंस टीजर को एकदम झक्कास बोल रहे हैं. इस फिल्म में राधिका मदान, सौरभ शुक्ला, आदित्य रावल, मोना सिंह और फैजल मलिक जैसे स्टार्स हैं.
इस फिल्म को सुरेश त्रिवेणी डायरेक्ट कर रहे हैं. वहीं विक्रम मल्होत्रा, अनिल कपूर और सुरेश त्रिवेणी प्रोड्यूस कर रहे हैं.

गोविंदा के सपोर्ट में उतरे डेविड धवन, एक्टर के सेट पर लेट आने पर बोले,- 'कौन सा एक्टर लेट नहीं आता?'
David Dhawan-Govinda: मशहूर फिल्ममेकर डेविड धवन ने हाल ही में 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' में एक्टर गोविंदा की जमकर तारीफ की साथ ही उन्होंने गोविंदा के सेट पर देर से आने को लेकर खुलकर बात की.












