
Study Abroad: अमेरिका में पढ़ने वाले विदेशी स्टूडेंट्स में भारतीयों की संख्या सबसे अधिक, चीन को पछाड़ा
AajTak
ओपन डोर्स 2024 की ताजा रिपोर्ट के मुताबिक, 2023-2024 में अमेरिका में लगभग 3.3 लाख भारतीय छात्र पढ़ाई कर रहे हैं, जो अमेरिका में पढ़ने वाले 11 लाख विदेशी स्टूडेंट्स में 29.4 फीसदी हैं.
अमेरिका में पढ़ रहे विदेशी छात्रों में भारतीय स्टूडेंट्स की संख्या सबसे अधिक हो गई है. 2009 के बाद पहली बार अमेरिका में पढ़ने वाले विदेशी छात्रों की संख्या के मामले में भारत ने चीन को पीछे छोड़ दिया है.
ओपन डोर्स 2024 की ताजा रिपोर्ट के मुताबिक, 2023-2024 में अमेरिका में लगभग 3.3 लाख भारतीय छात्र पढ़ाई कर रहे हैं, जो अमेरिका में पढ़ने वाले 11 लाख विदेशी स्टूडेंट्स में 29.4 फीसदी हैं. पिछले अकादमिक साल में इंटरनेशनल स्टूडेंट्स की संख्या में भारतीय छात्रों की संख्या 25.4 फीसदी थी. इस तरह 15 साल में पहली बार भारत इस सूची में शीर्ष पर है.
2023-2024 में अमेरिका में पढ़ने वाले चीन के छात्रों की संख्या 2.77 लाख है. पिछले अकादमिक वर्ष में 27.4 फीसदी की तुलना में इस बार यह घटकर 24.6 फीसदी हो गई है.
रिपोर्ट के मुताबिक, अमेरिका में भारत के पोस्ट ग्रेजुएट स्टूडेंट्स की संख्या 1.96 लाख है जिसमें पिछले साल के मुकाबले 18 फीसदी का इजाफा हुआ है. भारत के अंडरग्रेजुएट स्टूडेंट्स की संख्या में 13 फीसदी की वृद्धि हुई है.
वहीं, दूसरी तरफ 2022-2023 में चीन के पोस्ट ग्रेजुएट स्टूडेंट्स की संख्या में 2.58 फीसदी की गिरावट आई है जबकि अंडरग्रेजुएट की संख्या 12.75 फीसदी घटी है.
चीन दूसरे जबकि दक्षिण कोरिया तीसरे नंबर पर

ईरान के सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई के सलाहकार मोहसेन रेजाई ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के 5 दिनों के युद्ध विराम के दावे की धज्जियां उड़ा दी है. रेजाई ने साफ कर दिया है कि अमेरिका और इजरायल के साथ जंग थमेगी नहीं बल्कि और तेज होगी साथ ही उन्होनें चेतावनी दी कि अगर ईरान के इंफ्स्ट्रराक्चर को अगर छुआ भी गया तो अमेरिका को गहरी चोट मिलेगी.

अमेरिका-इज़रायल-ईरान जंग के 25 दिन पूरे हो गए हैं. एक तरफ कूटनीतिक बातचीत की हलचल तेज हुई है, तो दूसरी तरफ सैन्य गतिविधियां भी जारी हैं.इधर इराक बगदाद में विक्टोरिया हवाई अड्डे पर हुए हमले का वीडियो सामने आया है. जानकारी के मुताबिक इराकी इस्लामिक रेजिस्टेंस ने विक्टोरिया बेस को निशाना बनाकर हमला किया. यहां पर अमेरिकी सेना तैनात है.

इजरायल पर ईरान के हमले जारी हैं. ईरान ने ऐसे ही एक हमले का वीडियो जारी किया है. ये वीडियो तेल अवीव पर मिसाइल दागने का बताया जा रहा है. इजरायल की एम्बुलेंस सर्विस की मानें तो ईरानी मिसाइल हमलों में इजरायल में 16 लोग मारे गए हैं. स्थानीय रिपोर्टों के मुताबिक इजरायल के कब्जे वाले वेस्ट बैंक में ईरानी मिसाइल हमले में 4 फिलिस्तीनी महिलाओं की मौत हो गई.

ईरान के साथ जारी जंग और अमेरिका में पेट्रोल की बढ़ती कीमतों ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की लोकप्रियता को तगड़ा झटका दिया है. ट्रंप की रेटिंग गिरकर 36% के रिकॉर्ड निचले स्तर पर आ गई है. चौंकाने वाली बात यह है कि आर्थिक मोर्चे पर अब ट्रंप की रेटिंग उनसे पहले राष्ट्रपति रहे जो बाइडेन के सबसे खराब दौर से भी नीचे चली गई है.

अमेरिका-इज़रायल-ईरान जंग के 25 दिन पूरे हो गए हैं. एक तरफ कूटनीतिक बातचीत की हलचल तेज हुई है, तो दूसरी तरफ सैन्य गतिविधियां भी जारी हैं. ताजा मामले में इजरायल की राजधानी तेल अवीव में ईरान का हमला हुआ. ईरान की एक मिसाइल एक इमारत में जा गिरी. हमले को लेकर 2 प्रत्यक्षदर्शियों ने हमारे संवाददाता से बात की है. आइए देखते हैं उन्होंने क्या बताया.








