
Student Suicide: NIT पटना के हॉस्टल में फंदे से लटकी मिली बीटेक की छात्रा, सुसाइड नोट में लिखी ये बात
AajTak
आंध्र प्रदेश की रहने वाली पल्ली रेड्डी ने पिछले साल नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (NIT) पटना में बीटेक प्रोग्राम में एडमिशन लिया था. शुक्रवार रात करीब 10:30 बजे पुलिस को छात्रा की आत्महत्या की सूचना दी गई थी. दुखद घटना के बाद देर रात सैकड़ों छात्रों ने NIT के डायरेक्टर के आवास के पास नारेबाजी की.
Student Suicide: NIT पटना में 19 वर्षीय इंजीनियरिंग छात्रा की आत्महत्या का मामला सामने आया है. आंध्र प्रदेश की रहने वाली छात्रा पल्लवी रेड्डी का शव उसके हॉस्टल रूम में फांसी के फंदे से लटका मिला. शुक्रवार रात करीब 10:30 बजे पुलिस को छात्रा की आत्महत्या की जानकारी मिली. इस दुखद घटना के बाद देर रात छात्रों ने एनआईटी कैंपस में जमकर हंगामा किया. सैकड़ों की संख्या में छात्रों ने NIT के डायरेक्टर के आवास के पास नारेबाजी की. पुलिस ने घटना स्थल पर पहुचकर हंगामे को शांत किया. बताया जा रहा है कि छात्रा के रूम से एक सुसाइड नोट भी बरामद किया गया है.
आंध्र प्रदेश की रहने वाली थी छात्रा
आंध्र प्रदेश की रहने वाली पल्ली रेड्डी ने पिछले साल नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (NIT) पटना में बीटेक प्रोग्राम में एडमिशन लिया था. शुक्रवार रात करीब 10:30 बजे पुलिस को छात्रा की आत्महत्या की सूचना दी गई थी. सिटी सुपरीटेंडेंट (पश्चिम) शरत आरएस ने बताया कि पुलिस को शुक्रवार रात करीब साढ़े दस बजे सूचना मिली कि एनआईटी पटना की सेकेंड ईयर की छात्रा ने अपने हॉस्टल के कमरे में पंखे से लटककर आत्महत्या कर ली है.पुलिस और 112 डायल की टीम तुरंत मौके पर पहुंची. छात्रा को पहले बिहटा के ईएसआईसी हॉस्पिटल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया."
पुलिस को सुसाइड नोट मिला
उन्होंने आगे बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए दानापुर अनुमंडल अस्पताल भेज दिया है. मृतक छात्रा पल्लवी रेड्डी के परिवार को घटना की जानकारी दे दी गई है और वे पटना के लिए रवाना हो गए हैं. पुलिस जांच दल द्वारा घटनास्थल की गहन जांच की जा रही है. सबूत जुटाने के लिए फोरेंसिक टीम को मौके पर बुलाया गया है. एक सुसाइड नोट बरामद किया गया है और हम इसकी पुष्टि कर रहे हैं."
वहीं पटना के SSP राजीव मिश्रा ने बताया कि छात्रा ने सुसाइड नोट में लिखा है कि वह मानसिक तनाव से गुजर रही थी. उसने अपने माता-पिता, भाई, पुराने स्कूल और संस्थान के शिक्षकों का भी जिक्र किया और उन्हें धन्यवाद दिया. पुलिस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है और गहन जांच के बाद ही आत्महत्या के पीछे की असली वजह का पता चल पाएगा. साथ ही छात्रा के साथ रहने वाली अन्य दो लड़कियों से भी बात करके मामले की जांच की जाएगी.

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.












