
SRH vs GT Live Score, IPL 2025: शुभमन गिल के सामने होगी पैट कमिंस की मुश्किल चुनौती, जानें संभावित प्लेइंग इलेवन
AajTak
Sunrisers Hyderabad (SRH) vs Gujarat Titans (GT) Live Score, IPL 2025: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2025 के मैच नंबर-19 में आज (6 अप्रैल) सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) और गुजरात टाइटन्स (GT) की टक्कर है. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जा रहा है.
IPL 2025, Hyderabad (SRH) vs Gujarat Titans (GT) Live Score: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2025 के मैच नंबर-19 में आज (6 अप्रैल) सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) और गुजरात टाइटन्स (GT) की टक्कर है. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जा रहा है.
हैदराबाद की टीम ने पहला मैच जीतने के बाद लगातार तीन मुकाबले गंवाए हैं. वहीं गुजरात टाइटन्स ने शुरुआती मैच में हार झेलने के बाद लगातार दो जीत हासिल की है.
हैदराबाद-गुजरात के बीच H2H कुल मैच: 5 गुजरात जीता: 3 हैदराबाद जीता: 1 बेनतीजा: 1
रबाडा की गुजरात को कमी खलेगी
गुजरात टाइटन्स को तेज गेंदबाज कगिसो रबाडा की अनुपस्थिति खलेगी, जो व्यक्तिगत कारणों से घर वापस चले गए हैं. यह देखना होगा कि आगामी मैचों में रबाडा की जगह कौन लेगा. यदि टाइटन्स अपनी बल्लेबाजी को मजबूत करने का लक्ष्य रखती है तो ग्लेन फिलिप्स को मौका मिल सकता है, जो बॉलिंग भी कर लेते हैं.
सनराइजर्स हैदराबाद की संभावित प्लेइंग 11: अभिषेक शर्मा, ट्रेविस हेड, ईशान किशन, नीतीश कुमार रेड्डी, हेनरिक क्लासेन (विकेटकीपर), अनिकेत वर्मा, कामिंदु मेंडिस, पैट कमिंस, सिमरजीत सिंह, हर्षल पटेल, मोहम्मद शमी.

बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) और सरकार के बीच टकराव बढ़ गया है. खेल मंत्रालय ने चुनाव में गड़बड़ी की जांच के लिए कमेटी बनाई, जिस पर BCB ने 'हस्तक्षेप' का आरोप लगाया. ICC नियमों के चलते बैन का खतरा भी मंडरा रहा है. तमीम इकबाल के आरोपों से विवाद गहराया, जबकि बोर्ड ने जांच समिति खत्म करने की मांग की है.












