South Africa vs New Zealand T20 WC Live Score: साउथ अफ्रीका की बल्लेबाजी जारी, सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड से है टक्कर
AajTak
South Africa vs New Zealand T20 World Cup 2026 Live Cricket Score: आईसीसी मेन्स टी20 वर्ल्ड कप 2026 का पहला सेमीफाइनल आज साउथ अफ्रीका और न्यूजीलैंड के बीच खेला जा रहा है. ये मुकाबला कोलकाता के ईडन गार्डन्स में खेला जा रहा है. इस मुकाबले की विजेता टीम 8 मार्च को अहमदाबाद में होने वाले फाइनल के लिए क्वालिफाई कर जाएगी.
आईसीसी मेन्स टी20 वर्ल्ड कप 2026 का पहला सेमीफाइनल आज साउथ अफ्रीका और न्यूजीलैंड के बीच खेला जा रहा है. ये मुकाबला कोलकाता के ईडन गार्डन्स में खेला जा रहा है. न्यूजीलैंड की टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया है. इस मुकाबले की विजेता टीम 8 मार्च को अहमदाबाद में होने वाले फाइनल के लिए क्वालिफाई कर जाएगी. साउथ अफ्रीका की बल्लेबाजी जारी है... इस मुकाबले का लाइव स्कोरकार्ड और पल-पल की अपडेट जानने के लिए इस पेज को लगातार रिफ्रेश करते रहें...
न्यूजीलैंड (प्लेइंग इलेवन): टिम सीफर्ट, फिन एलन, रचिन रविंद्र, ग्लेन फिलिप्स, मार्क चैपमैन, डैरिल मिचेल, जेम्स नीशम, मिचेल सैंटनर, कोल मैककॉन्ची, मैट हेनरी, लॉकी फर्ग्यूसन
दक्षिण अफ्रीका (प्लेइंग इलेवन): एडन मार्करम, क्विंटन डी कॉक, रयान रिकेल्टन, डेवाल्ड ब्रेविस, डेविड मिलर, ट्रिस्टन स्टब्स, मार्को जानसेन, कॉर्बिन बॉश, कगिसो रबाडा, केशव महाराज, लुंगी एनगिडी.
हेड टू हेड में साउथ अफ्रीका का दबदबा
टी-20 वर्ल्ड कप इतिहास में दोनों टीमों की यह छठी भिड़ंत होगी. खास बात यह है कि अब तक खेले गए पांचों मुकाबले साउथ अफ्रीका ने जीते हैं. इस टूर्नामेंट में भी दोनों टीमें ग्रुप स्टेज में भिड़ी थीं, जहां प्रोटियाज ने 7 विकेट से जीत दर्ज की थी.
ओवरऑल टी-20 इंटरनेशनल रिकॉर्ड देखें तो दोनों के बीच 19 मैच हुए हैं. इनमें 12 मुकाबले साउथ अफ्रीका ने जीते, जबकि न्यूजीलैंड को 7 जीत मिली हैं.

नई दिल्ली में आयोजित नमन अवॉर्ड्स 2026 में शुभमन गिल और स्मृति मंधाना को साल के सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर का सम्मान मिला. गिल को पुरुष वर्ग में पॉली उमरीगर अवॉर्ड मिला, जबकि मंधाना को महिला वर्ग में बीसीसीआई का बेस्ट इंटरनेशनल क्रिकेटर चुना गया. 2025 में दोनों खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया.

जय शाह ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 को लेकर कहा कि कोई भी टीम आईसीसी से बड़ी नहीं है. टूर्नामेंट से पहले बांग्लादेश के हटने और पाकिस्तान के बहिष्कार की धमकी जैसी कई विवादित स्थितियां थीं, लेकिन इसके बावजूद टूर्नामेंट सफल रहा और भारत ने खिताब जीता. शाह ने बताया कि वर्ल्ड कप ने व्यूअरशिप के सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए.

IPL 2026 से पहले पूर्व भारतीय क्रिकेटर रॉबिन उथप्पा ने राजस्थान रॉयल्स के वैभव सूर्यवंशी को लेकर बड़ा बयान दिया है. उथप्पा का मानना है कि इस सीजन में सूर्यवंशी के लिए चुनौती बढ़ेगी क्योंकि अब विरोधी टीमें उनके खेल को समझ चुकी हैं. हालांकि उन्होंने कहा कि यह सीजन युवा बल्लेबाज के लिए सीखने वाला होगा.

संजू सैमसन ने इंडिया टुडे कॉन्क्लेव 2026 में मजाकिया अंदाज में कहा कि अभिषेक शर्मा की लोकप्रियता इतनी बढ़ गई है कि कभी-कभी भारतीय टीम के बाकी खिलाड़ियों को भी जलन होने लगती है. उन्होंने यह भी कहा कि अभिषेक अब टीम के सुपरस्टार बन चुके हैं. वहीं अभिषेक शर्मा ने कहा कि उनका सपना भारत के लिए सभी फॉर्मेट खेलना है.









