
Sourav Ganguly interview: खास तरह की सख्ती और जिद की उम्मीद थी उनसे लेकिन...', जय शाह पर क्या बोले सौरव गांगुली
AajTak
सौरव गांगुली ने खुलासा किया है कि उन्होंने तत्कालीन बोर्ड सचिव और मौजूदा आईसीसी अध्यक्ष जय शाह से 'एक खास तरह की सख्ती और जिद' की उम्मीद की थी, लेकिन वह उनकी 'ईमानदारी' और चीजों को 'सही तरीके से' करने के संकल्प से प्रभावित हुए.
Sourav Ganguly interview: सौरव गांगुली ने भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के अध्यक्ष के तौर पर अपने घटनापूर्ण कार्यकाल को याद किया है. सौरव गांगुली ने खुलासा किया है कि उन्होंने तत्कालीन बोर्ड सचिव और मौजूदा आईसीसी अध्यक्ष जय शाह से 'एक खास तरह की सख्ती और जिद' की उम्मीद की थी, लेकिन वह उनकी 'ईमानदारी' और चीजों को 'सही तरीके से' करने के संकल्प से प्रभावित हुए.
सौरव गांगुली और जय शाह अक्टूबर 2019 से सितंबर 2022 तक दुनिया के सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड में सहकर्मी रहे. इस दौरान उन्होंने COVID-19 महामारी के कारण पैदा हुए संकट का सामना किया. कोविड ने कुछ महीनों के लिए खेल गतिविधियों को पूरी तरह से रोक दिया था.
सौरव गांगुली ने कोलकाता स्थित अपने आवास पर पीटीआई को दिए विशेष इंटरव्यू में कहा, 'उनकी (जय की) अपनी कार्यशैली थी, लेकिन सबसे अच्छी बात यह थी कि वह भारतीय क्रिकेट के लिए चीजें सही तरीके से करना चाहते थे,
पूर्व कप्तान ने समझाया (इस संदर्भ में कि जय शाह केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के बेटे हैं) 'देखिए, उनके पास ताकत थी, समर्थन था, तो आप उनसे एक किस्म की सख्ती, हठ की उम्मीद करते थे, लेकिन वह भारतीय क्रिकेट के लिए काम करते थे.'
'रिश्ता सौहार्दपूर्ण था और आज भी वैसा ही है...'

PSL पर मंडराया ईरान-US तनाव का असर, विदेशी खिलाड़ी हटेंगे? पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने तोड़ी चुप्पी
PSL (पाकिस्तान सुपर लीग) 11 से पहले विदेशी खिलाड़ियों की सुरक्षा और यात्रा को लेकर उठे सवालों पर PCB ने साफ किया कि सभी इंतजाम पूरे हैं. ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों के आने में कोई दिक्कत नहीं होगी. मिडिल ईस्ट में तनाव और अफगान बॉर्डर की स्थिति के बावजूद टूर्नामेंट तय समय पर होगा और इसमें पहले से ज्यादा विदेशी खिलाड़ी हिस्सा लेंगे.

बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) और सरकार के बीच टकराव बढ़ गया है. खेल मंत्रालय ने चुनाव में गड़बड़ी की जांच के लिए कमेटी बनाई, जिस पर BCB ने 'हस्तक्षेप' का आरोप लगाया. ICC नियमों के चलते बैन का खतरा भी मंडरा रहा है. तमीम इकबाल के आरोपों से विवाद गहराया, जबकि बोर्ड ने जांच समिति खत्म करने की मांग की है.











