
Sony ने भारत में लॉन्च की BRAVIA 7 सीरीज Smart TV, मिलते हैं दमदार फीचर्स
AajTak
Sony BRAVIA 7 Series Price: सोनी ने भारतीय बाजार में अपना नया और प्रीमियम स्मार्ट टीवी लॉन्च कर दिया है. ब्रांड ने BRAVIA 7 सीरीज को लॉन्च किया है, जो तीन स्क्रीन साइज में भारत में आती है. इस टीवी को 55-inch, 65-inch और 75-inch स्क्रीन साइज में लॉन्च किया है. आइए जानते हैं इन टीवी की खास बातें और इनकी कीमत.
Sony ने भारत में अपना नया टीवी लॉन्च कर दिया है. हम बात कर रहे हैं Sony BRAVIA 7 सीरीज की. कंपनी ने कई स्क्रीन साइज में इस टीवी सीरीज को लॉन्च किया है. इसमें IMAX एन्हांस्ड सर्टिफिकेशन और Cognitive Processor XR मिलता है. ये टीवी तीन स्क्रीन साइज में आता है.
Sony Bravia 7 सीरीज एक प्रीमियम ऑफरिंग है, जिसमें आपको कई फीचर्स मिलते हैं. इस टीवी को आप विभिन्न ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म से खरीद सकते हैं. आइए जानते हैं इनकी डिटेल्स.
Sony BRAVIA 7 सीरीज तीन कॉन्फिग्रेशन में आती है. इसमें 55-inch, 65-inch और 75-inch स्क्रीन साइज का ऑप्शन मिलता है. इसके 55-inch स्क्रीन साइज वेरिएंट की कीमत 1,82,990 रुपये है. वहीं इसके 65-inch स्क्रीन साइज वेरिएंट की कीमत 2,29,990 रुपये है.
यह भी पढ़ें: Daiwa ने भारत में लॉन्च किया नया Smart TV, मिलेगा Apple TV का सपोर्ट, इतनी है कीमत
ब्रांड ने अभी तक इसके 75-inch स्क्रीन साइज वेरिएंट की कीमत में कोई इजाफा नहीं किया है. इन सभी मॉडल्स को देश के प्रमुख इलेक्ट्रॉनिक स्टोर, ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म और सोनी सेंटर से खरीदा जा सकेगा.
Sony BRAVIA 7 सीरीज में Cognitive Processor XR मिलता है. इसमें हाई क्वालिटी स्टैंडर्ड्स मिलते हैं. ये टीवी Dolby Atmos और Dolby Vision सपोर्ट के साथ आता है. इसकी वजह से आपको बेहतर ऑडियो और बेहतर वीडियो आउटपुट मिलता है.

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.












