
SL vs IND 2nd ODI Playing XI: रोहित शर्मा करेंगे दूसरे वनडे में बड़ा बदलाव... इस खिलाड़ी की होगी प्लेइंग 11 से छुट्टी!
AajTak
भारत और श्रीलंका के बीच वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला आज खेला जाना है. दोनों टीमों के बीच पिछला वनडे मैच टाई पर छूटा था. अब टीम इंडिया का लक्ष्य इस मुकाबले को जीतकर सीरीज में 1-0 की बढ़त बनाने पर है.
भारत और श्रीलंका के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला आज (4 अगस्त) कोलंबो के आर. प्रेमदासा स्टेडियमा में खेला जाएगा. दोनों देशों के बीच वनडे सीरीज का पहला मुकाबला टाई पर छूटा था. ऐसे में टीम इंडिया का लक्ष्य इस मुकाबले को जीतकर सीरीज में 1-0 की बढ़त बनाने पर है. भारतीय समयानुसार यह मुकाबला दोपहर 2.30 बजे से खेला जाएगा. मुकाबले में रोहित शर्मा भारतीय टीम की कप्तानी करेंगे. वहीं चरिथ असलंका के कंधों पर श्रीलंकाई टीम की बागडोर होगी.
ऋषभ पंत की होगी प्लेइंग-11 में एंट्री?
इस मुकाबले के लिए दोनों टीमों की प्लेइंग-11 पर भी फैन्स की निगाहें हैं. मुकाबले के लिए भारतीय टीम की प्लेइंग-11 में ऋषभ पंत को शामिल किया जा सकता है, जिनका स्पिनर के खिलाफ अच्छा रिकॉर्ड रहा है. पंत अपरंपरात शॉट्स खेल कर उनकी लय बिगाड़ सकते हैं. पंत के इस मैच में खेलने की स्थिति में शिवम दुबे को बाहर बैठना पड़ सकता है. शिवम ने पहले वनडे में 19 रन देकर एक विकेट लिया था. शिवम ने बल्ले से जरूर 25 रन बनाए, लेकिन वह मैच फिनिश नहीं कर सके. दूसरी ओर श्रीलंकाई टीम में एक बदलाव होना तय है. वानिंदु हसारंगा इंजरी के चलते बाकी दो मैचों से बाहर हो गए हैं.
भारत को अगर श्रीलंका के खिलाफ दबदबा बनाए रखना है तो उसे स्पिनर्स और धीमी पिच से निपटने का तरीका ढूंढना होगा. भारत पहले वनडे मैच में 231 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए एक समय तीन विकेट पर 130 रन बनाकर अच्छी स्थिति में दिख रहा था, लेकिन इसके बाद श्रीलंका के स्पिनर्स हावी हो गए और भारतीय टीम 230 रन पर आउट हो गई जिससे यह मैच टाई रहा. रोहित शर्मा ने आक्रामक अंदाज में बल्लेबाजी की, लेकिन इसके बाद श्रीलंका के स्पिनर्स ने अपनी रणनीति पर अच्छी तरह से अमल किया.
भारत ने उनका सामना करने के लिए विराट कोहली, केएल राहुल और श्रेयस अय्यर को उतारा जिन्हें स्पिन गेंदबाजों के खिलाफ काफी सफलता मिली है. इन तीनों को किसी तरह की परेशानी नहीं हुई, लेकिन वे स्वच्छंद होकर बल्लेबाजी नहीं कर पाए. कोहली पर बाएं हाथ के स्पिनर डुनिथ वेलालगे और लेग स्पिनर वानिंदु हसारंगा ने लगाम कसे रखी.

PSL पर मंडराया ईरान-US तनाव का असर, विदेशी खिलाड़ी हटेंगे? पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने तोड़ी चुप्पी
PSL (पाकिस्तान सुपर लीग) 11 से पहले विदेशी खिलाड़ियों की सुरक्षा और यात्रा को लेकर उठे सवालों पर PCB ने साफ किया कि सभी इंतजाम पूरे हैं. ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों के आने में कोई दिक्कत नहीं होगी. मिडिल ईस्ट में तनाव और अफगान बॉर्डर की स्थिति के बावजूद टूर्नामेंट तय समय पर होगा और इसमें पहले से ज्यादा विदेशी खिलाड़ी हिस्सा लेंगे.

बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) और सरकार के बीच टकराव बढ़ गया है. खेल मंत्रालय ने चुनाव में गड़बड़ी की जांच के लिए कमेटी बनाई, जिस पर BCB ने 'हस्तक्षेप' का आरोप लगाया. ICC नियमों के चलते बैन का खतरा भी मंडरा रहा है. तमीम इकबाल के आरोपों से विवाद गहराया, जबकि बोर्ड ने जांच समिति खत्म करने की मांग की है.











