
Shubman Gill in Asia Cup 2023: शुभमन गिल बाहर या अंदर? रायता फैलाने पर ब्रॉडकास्टर की लगी क्लास
AajTak
एशिया कप 2023 को लेकर BCCI ने अपनी टीम का ऐलान कर दिया है. 17 सदस्यीय टीम की कप्तानी रोहित शर्मा के हाथों में रहेगी. टीम के ऐलान के दौरान ही ब्रॉडकास्टर चैनल ने एक बड़ी गलती कर दी, जिस कारण यूजर्स ने उसे जमकर ट्रोल किया.
Shubman Gill in Asia Cup 2023: एशिया कप 2023 को लेकर भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने अपनी टीम का ऐलान कर दिया है. रोहित शर्मा की कप्तानी में 17 सदस्यीय टीम में में केएल राहुल, जसप्रीत बुमराह और श्रेयस अय्यर की वापसी हुई है. मगर यहां भारतीय टीम के ऐलान के वक्त सबसे बड़ी गलती ब्रॉडकास्टर चैनल ने ही कर दी.
चैनल ने दोपहर 1.26 बजे भारतीय टीम के ऐलान की जानकारी दी. मगर यहां उन्होंने एक गलती यह कर दी कि शुभमन गिल को स्क्वॉड से बाहर कर दिया. तब तक लगभग सभी जगह यह खबर जंगल में आग की तरह फैल गई थी. मगर चैनल ने थोड़ी देर में ही अपनी गलती सुधार ली.
पहली बार में गिल का नाम गायब था
यह गलती भी बीसीसीआई चयन समिति के प्रमुख अजीत अगरकर और भारतीय कप्तान रोहित शर्मा की प्रेस कांफ्रेंस के दौरान सुधारी गई. जब उन्होंने टीम का आधिकारिक ऐलान किया तो उसमें शुभमन गिल का नाम था. इसके बाद ब्रॉडकास्टर चैनल ने 1.35 बजे दूसरी टीम शेयर की, जिसमें गिल का नाम जोड़ा गया.
India's Asia Cup Squad 2023 👇 No Shubman Gill 😱.#AsiaCup2023 pic.twitter.com/leYIbAEsou
Someone says Gill is in, someone says Gill is out. Selectors haven't even addressed this yet. Peak level stupidity this is. https://t.co/IzL2ZiGYRY

मिडिल ईस्ट और अफगानिस्तान-पाकिस्तान सीमा पर तनाव के बीच बांग्लादेशी खिलाड़ियों का PSL में खेलना अनिश्चित हो गया है. BCB ने साफ किया है कि अब खिलाड़ियों को पाकिस्तान भेजने से पहले सरकार की मंजूरी जरूरी होगी. सुरक्षा चिंता के कारण यह फैसला लिया गया है, जिससे कई खिलाड़ियों की उपलब्धता और इंटरनेशनल शेड्यूल पर असर पड़ सकता है.

इंडियन प्रीमियर लीग भले ही 10 टीमों के साथ दुनिया की सबसे अमीर और लोकप्रिय क्रिकेट लीग बन चुका है, लेकिन इसकी कहानी में कुछ ऐसे नाम भी हैं जो वक्त के साथ गायब हो गए. अब तक 5 टीमें ऐसी रहीं, जिन्होंने IPL में एंट्री ली, यादें छोड़ीं और फिर अचानक लीग से बाहर हो गईं. सवाल यह है कि आखिर इन टीमों के साथ ऐसा क्या हुआ...











