
Shreyas Iyer: टीम इंडिया का 'मिस्टर भरोसेमंद' बनने में लगाया एड़ी चोटी का जोर... श्रेयस अय्यर ने बताई स्ट्रगल स्टोरी
AajTak
श्रेयस अय्यर को तथाकथित तकनीकी कमी को लेकर बनी धारणाओं से लड़ना पड़ा. उन्हें टाइपकास्ट किया गया. उनका कॉन्ट्रैक्ट रद्द कर दिया गया. अय्यर इन सबके बावजूद अडिग रहे और आगे बढ़े...
पिछले कुछ समय में श्रेयस अय्यर चौथे नंबर पर टीम इंडिया के सबसे भरोसेमंद बल्लेबाज बन गए हैं. कप्तान रोहित शर्मा ने चैम्पियंस ट्रॉफी में मिली खिताबी जीत के बाद उन्हें ‘मौन नायक (Silent hero)’ करार दिया. पिछले 8 वनडे में उन्होंने चौथे नंबर पर 53 के एवरेज से रन बनाए हैं.
श्रेयस अय्यर को तथाकथित तकनीकी कमी को लेकर बनी धारणाओं से लड़ना पड़ा. उन्हें टाइपकास्ट किया गया. उनका कॉन्ट्रैक्ट रद्द कर दिया गया. अय्यर इन सबके बावजूद अडिग रहे और आगे बढ़े.
शॉर्ट गेंदों के खिलाफ उनकी कमजोरी को लेकर पूछे जाने पर श्रेयस ने पीटीआई को दिए इंटरव्यू में कहा ,‘शायद ऐसी धारणा बनाई गई थी या मुझे टाइपकास्ट किया गया. लेकिन मुझे हमेशा से अपनी ताकत, क्षमता पता थी और खुद पर भरोसा था.’
The first walk! 🔥🦁#ShreyasIyer #PunjabKings #IPL2025 pic.twitter.com/SaI6vP4ybN
उन्होंने कहा ,‘खेल बदलता रहता है लिहाजा खिलाड़ी को लगातार अपने प्रदर्शन में सुधार करना होता है. मुझे खुशी है कि मैं सकारात्मक सोच के साथ खेल सका और अपनी प्रक्रिया पर भरोसा रखा.’
पिछले साल इंग्लैंड के खिलाफ घरेलू टेस्ट सीरीज के दौरान उनकी कमर में चोट लगी और फिर उन्हें सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट गंवाना पड़ा, चूंकि उस समय वह अपनी तत्कालीन आईपीएल टीम कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के साथ अभ्यास कर रहे थे जबकि उन्हें रणजी ट्रॉफी खेलना था. श्रेयस की कप्तानी में केकेआर ने आईपीएल जीता और फिर उन्होंने भारतीय वनडे टीम में वापसी की.

PSL पर मंडराया ईरान-US तनाव का असर, विदेशी खिलाड़ी हटेंगे? पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने तोड़ी चुप्पी
PSL (पाकिस्तान सुपर लीग) 11 से पहले विदेशी खिलाड़ियों की सुरक्षा और यात्रा को लेकर उठे सवालों पर PCB ने साफ किया कि सभी इंतजाम पूरे हैं. ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों के आने में कोई दिक्कत नहीं होगी. मिडिल ईस्ट में तनाव और अफगान बॉर्डर की स्थिति के बावजूद टूर्नामेंट तय समय पर होगा और इसमें पहले से ज्यादा विदेशी खिलाड़ी हिस्सा लेंगे.

बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) और सरकार के बीच टकराव बढ़ गया है. खेल मंत्रालय ने चुनाव में गड़बड़ी की जांच के लिए कमेटी बनाई, जिस पर BCB ने 'हस्तक्षेप' का आरोप लगाया. ICC नियमों के चलते बैन का खतरा भी मंडरा रहा है. तमीम इकबाल के आरोपों से विवाद गहराया, जबकि बोर्ड ने जांच समिति खत्म करने की मांग की है.











