
Shashi Tharoor, India Squad for Sri Lanka Tour: भारतीय टीम के सेलेक्शन पर भड़के शशि थरूर... संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा को लेकर कही ये बात
AajTak
श्रीलंका दौरे पर भारतीय टीम को 3 मैचों की वनडे और 3 मैचों की टी20 सीरीज खेलनी है. भारतीय सेलेक्टर्स ने टी20 टीम की कप्तानी सूर्यकुमार यादव को सौंपी है. मगर श्रीलंका दौरे के लिए चुनी गई भारतीय टीम को देखने के बाद कांग्रेस सांसद शशि थरूर भड़क गए. थरूर को जो बुरा लगा है, वो है कि वनडे में विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन को नहीं चुना गया.
Shashi Tharoor, India Squad for Sri Lanka Tour: भारतीय क्रिकेट टीम को अब श्रीलंका दौरे पर जाना है. इसके लिए भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने गुरुवार (18 जुलाई) को भारतीय टीम का ऐलान कर दिया है. मगर इस टीम को देखने के बाद कांग्रेस सांसद शशि थरूर भड़क गए. उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए बीसीसीआई को जमकर सुनाया.
दरअसल, श्रीलंका दौरे पर भारतीय टीम को 3 मैचों की वनडे और 3 मैचों की टी20 सीरीज खेलनी है. भारतीय सेलेक्टर्स ने टी20 टीम की कप्तानी सूर्यकुमार यादव को सौंपी है. मगर शशि थरूर को जो बुरा लगा है, वो है कि वनडे में विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन को नहीं चुना गया.
यह भी पढ़ें: श्रीलंका दौरे के लिए भारतीय टीम का ऐलान, T20 में हार्दिक पंड्या की जगह सूर्यकुमार यादव को मिली कप्तानी
जबकि अभिषेक शर्मा को टी20 और वनडे दोनों ही स्क्वॉड से बाहर किया गया है. जबकि अभिषेक ने इससे पहले जिम्बाब्वे दौरे पर टी20 मैच में शतक जमाया था. दूसरी ओर संजू ने भी अपने पिछले वनडे मुकाबले में सेंचुरी जमाई थी. इसके बावजूद यह चौंकाने वाला फैसला किया गया. यही बात शशि थरूर ने ट्वीट में कही.
संजू और अभिषेक को लेकर थरूर ने उठाए सवाल
शशि थरूर ने लिखा, 'इस महीने के आखिर में होने वाले श्रीलंका दौरे के लिए भारतीय टीम का इंटरेस्टिंग सेलेक्शन किया गया. अपने पिछले वनडे में शतक लगाने वाले संजू सैमसन को एकदिवसीय सीरीज से ही बाहर कर दिया गया. जबकि अभिषेक शर्मा, जिन्होंने जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 मैच में शतक लगाया था, उन्हें किसी भी सीरीज में नहीं चुना गया.'

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









