
Shani Jayanti 2025: शनि जयंती पर आज बनने जा रहे हैं ये महासंयोग, जानें पूजन का शुभ मुहूर्त और उपासना विधि
AajTak
Shani Jayanti 2025: शनि जयंती 27 मई यानी आज मनाई जा रही है. हिंदू धर्म में शनि जयंती के पर्व का विशेष महत्व माना जाता है. इस दिन शनि देव की विधिवत पूजा करते हैं. मान्यताओं के अनुसार, कुछ लोग शनि जयंती के दिन शनिदेव के लिए व्रत भी रखते हैं. साथ ही, शनि जयंती पर कई शुभ योग और संयोग बन रहे हैं.
Shani Jayanti 2025: हिंदू धर्म में शनि जयंती के पर्व का विशेष महत्व माना जाता है. इस दिन शनि देव की विधिवत पूजा करते हैं. हिंदू पंचांग के अनुसार, शनि जंयती साल में दो बार मनाई जाती है. इस साल शनि जयंती 27 मई यानी आज मनाई जा रही है. ज्योतिष शास्त्र में शनि देव को न्याय का देवता कहते हैं अर्थात यह व्यक्ति के उसके कर्मों के अनुसार ही फल देते हैं. जिन लोगों के कर्म अच्छे होते हैं उन्हें शनिदेव से डरने की बिल्कुल आवश्यकता नहीं होती है. मान्यताओं के अनुसार, कुछ लोग शनि जयंती के दिन शनिदेव के लिए व्रत भी रखते हैं.
शनि जयंती शुभ मुहूर्त (Shani Jayanti 2025 Shubh Muhurat)
शनि जयंती पर अमावस्या तिथि की शुरुआत 26 मई यानी कल दोपहर 12 बजकर 11 मिनट पर हो चुकी है और यह तिथि समाप्त होगी 27 मई यानी आज सुबह 8 बजकर 31 मिनट पर होगी.
शनि जयंती शुभ संयोग (Shani Jayanti 2025 Shubh Sanyog)
ज्योतिष गणना के मुताबिक, आज शनि जयंती पर कई शुभ योग और संयोग बन रहे हैं, जो इसे और भी अधिक फलदायी और शुभ बना रहे हैं.
दरअसल, आज शनि जयंती पर सर्वार्थ सिद्धि योग के अलावा सुकर्मा और धृति योग बन रहा है. इस दिन सुकर्मा योग सुबह से लेकर रात 10 बजकर 54 मिनट तक है. ज्येष्ठ अमावस्या तिथि में द्विपुष्कर योग यह योग 28 मई की सुबह 5:02 से 5:25 बजे तक रहेगा. इस योग में किया गया कार्य दो बार फल देता है.

इलेक्ट्रिक गाड़ियों के साथ सबसे बड़ी चुनौती उन्हें चार्ज करने की होती है. रेंज एंजायटी जैसे शब्द इसी चिंता से निकले हैं, जहां लोगों को ये डर सताता रहता है कि जाने कब उनकी कार बंद हो जाए और उसे चार्ज कहां करेंगे. इसका निदान चीनी कंपनियां तेजी से खोज रही हैं. एक चीनी कंपनी ने सिर्फ 11 मिनट में फुल चार्ज होने वाली सोडियम-आयन बैटरी तैयार की है.

Wobble K Series LED TV Review: कम कीमत में बड़ी स्क्रीन चाहते हैं, तो मार्केट में अब कई ऑप्शन मिलते हैं. ऐसा ही एक टीवी हमने पिछले दिनों इस्तेमाल किया है, जो दमदार फीचर्स के साथ आता है. हम बात कर रहे हैं वॉबल के 65-इंच के टीवी की. ये टीवी 40W के साउंड आउटपुट के साथ आता है. आइए जानते हैं ये टीवी किनके लिए अच्छा ऑप्शन है.











