
सोना-चांदी की कीमतों में क्यों आई भारी गिरावट, जानें कारण
AajTak
India Bullion and Jewellers Association के अनुसार 29 जनवरी को सोने और चांदी की कीमतों में अचानक गिरावट आई है. 10 ग्राम सोने की कीमत 1 लाख 75 हज़ार 340 रुपये से घटकर 24 घंटे के अंदर 1 लाख 65 हज़ार 795 रुपये पर आ गई है, जो लगभग 5.4 प्रतिशत की कमी दर्शाती है. इसके साथ ही चांदी की कीमत में भी बड़ी गिरावट आई है. 29 जनवरी को एक किलो चांदी की कीमत 3 लाख 79 हज़ार रुपये थी जो घटकर आज 3 लाख 39 हज़ार रुपये हो गई है.
More Related News

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.












