
Senegal: नेशनल असेंबली में सांसदों के बीच हाथापाई, धक्का मुक्की के बीच बोतलें फेंकी गईं
AajTak
पश्चिमी अफ्रीकी देश सेनेगल की नेशनल असेंबली के नए अध्यक्ष के चुनाव की वोटिंग के दौरान विपक्षी सांसद उग्र हो गए. नौबत हाथापाई तक आ गई. विपक्षी सांसदों ने बैलट बॉक्सों को कब्जे में लेने की भी कोशिश की. इस बीच विपक्षी सांसदों को रोकने और वोटिंग प्रक्रिया सुचारू ढंग से सुनिश्चित करने के लिए सदन में सुरक्षाबलों को बुलाया गया.
पश्चिमी अफ्रीकी देश सेनेगल की संसद में सोमवार को एक चौंकाने वाला वाकया देखने को मिला. नेशनल असेंबली के नए अध्यक्ष के चुनाव की वोटिंग के दौरान विपक्षी सांसद उग्र हो गए. इस दौरान नौबत हाथापाई तक आ गई. विपक्षी सांसदों ने बैलट बॉक्सों को कब्जे में लेने की भी कोशिश की. संसद में हो रही वोटिंग प्रक्रिया को बाधित करने की कोशिश कर रहे विपक्षी सांसदों को रोकने और वोटिंग प्रक्रिया सुचारू ढंग से सुनिश्चित करने के लिए सदन में सुरक्षाबलों को बुलाया गया.
जुलाई में सेनेगल के राष्ट्रपति मैकी सैल के सत्तारूढ़ गठबंधन को बहुमत नहीं मिलने के बाद पहली बार नेशनल असेंबली के सत्र का आयोजन किया जा रहा है. दरअसल जुलाई में सत्तारूढ़ गठबंधन बहुमत साबित नहीं कर पाया था.
नेशनल असेंबली के नए अध्यक्ष के चुनाव के लिए सोमवार को स्थानीय समयानुसार सुबह 10 बजे सदन का सत्र बुलाया गया था. हालांकि, पार्टियों के बीच चुनावी प्रक्रिया को लेकर किसी भी तरह की सहमति नहीं बन पाई. इस दौरान पूरे दिन सांसदों के बीच बहस होती रही और तनाव चरम पर पहुंच गया.
सेनेगल के राष्ट्रीय टेलीविजन आरटीएस के मुताबिक, इस दौरान सदन में खूब हंगामा बरपा. सांसदों से खचाखच भरे सदन में एक-दूसरे के साथ धक्का-मुक्की की गई. वहीं, कुछ सांसदों ने एक दूसरे पर प्लास्टिक की बोतलें भी फेंकी.
सेनेगल के नेशनल टीवी की रिपोर्ट के मुताबिक, दरअसल विपक्ष बैलेट से मतदान कराने के पक्ष में नहीं था. इसके बाद वोटिंग प्रक्रिया को सुचारू ढंग से सुनिश्चित कराने के लिए सदन में सुरक्षाबलों को बुलाया गया, जिन्होंने बैलेट बॉक्स को कब्जे में लेने की कोशिश कर रहे सांसदों को जबरन वहां से हटाया.
बता दें के पश्चिमी अफ्रीकी देश सेनेगल में राजनीतिक तनाव चरम पर है. हालांकि, इसे अफ्रीका के सबसे स्थिर लोकतंत्रों में से एक माना जाता है. बता दें कि यह तनाव आंशिक रूप से उस समय और बढ़ गया, जब राष्ट्रपति सैल ने 2024 का संसदीय चुनाव दोबारा लड़ने की अपनी योजनाओं पर कोई स्पष्ट बयान नहीं दिया.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर ईरान पर नया बयान देकर दुनिया को चौंका दिया है. ट्रंप ने कहा कि ईरान समझौता करना चाहता है और वो समझौता करेंगे. साथ ही उन्होनें ये भी कहा कि ईरान ने अमेरिका को एक तोहफा दिया जो बहुत बड़ा और महत्वपूर्ण है. ट्रंप ने आगे ये बाताया कि ये तोहपा तेल और गैस से जुड़ा है.

ईरान के सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई के सलाहकार मोहसेन रेजाई ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के 5 दिनों के युद्ध विराम के दावे की धज्जियां उड़ा दी है. रेजाई ने साफ कर दिया है कि अमेरिका और इजरायल के साथ जंग थमेगी नहीं बल्कि और तेज होगी साथ ही उन्होनें चेतावनी दी कि अगर ईरान के इंफ्स्ट्रराक्चर को अगर छुआ भी गया तो अमेरिका को गहरी चोट मिलेगी.

अमेरिका-इज़रायल-ईरान जंग के 25 दिन पूरे हो गए हैं. एक तरफ कूटनीतिक बातचीत की हलचल तेज हुई है, तो दूसरी तरफ सैन्य गतिविधियां भी जारी हैं.इधर इराक बगदाद में विक्टोरिया हवाई अड्डे पर हुए हमले का वीडियो सामने आया है. जानकारी के मुताबिक इराकी इस्लामिक रेजिस्टेंस ने विक्टोरिया बेस को निशाना बनाकर हमला किया. यहां पर अमेरिकी सेना तैनात है.

इजरायल पर ईरान के हमले जारी हैं. ईरान ने ऐसे ही एक हमले का वीडियो जारी किया है. ये वीडियो तेल अवीव पर मिसाइल दागने का बताया जा रहा है. इजरायल की एम्बुलेंस सर्विस की मानें तो ईरानी मिसाइल हमलों में इजरायल में 16 लोग मारे गए हैं. स्थानीय रिपोर्टों के मुताबिक इजरायल के कब्जे वाले वेस्ट बैंक में ईरानी मिसाइल हमले में 4 फिलिस्तीनी महिलाओं की मौत हो गई.

ईरान के साथ जारी जंग और अमेरिका में पेट्रोल की बढ़ती कीमतों ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की लोकप्रियता को तगड़ा झटका दिया है. ट्रंप की रेटिंग गिरकर 36% के रिकॉर्ड निचले स्तर पर आ गई है. चौंकाने वाली बात यह है कि आर्थिक मोर्चे पर अब ट्रंप की रेटिंग उनसे पहले राष्ट्रपति रहे जो बाइडेन के सबसे खराब दौर से भी नीचे चली गई है.








