
Sara Tendulkar Photos: पिंक साड़ी में गजब लगीं सारा तेंदुलकर, भाई की शादी में लूट ली सारी लाइमलाइट
ABP News
Sara Tendulkar Pink Saree Pics: सारा तेंदुलकर ने अपने भाई अर्जुन तेंदुलकर की शादी की कई अनसीन तस्वीरें शेयर की हैं. इन फोटोज में सारा पिंक साड़ी पहने गजब ढा रही हैं.
मुंबई में एक ग्रैंड सेरेमनी में लीजेंडरी क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर सानिया चांडोक संग शादी के बंधन में बंधे थे. वहीं भाई की शादी के कुछ दिनों बाद, सारा तेंदुलकर ने सोशल मीडिया पर कुछ अनदेखी तस्वीरें शेयर की हैं, जिन्हें देखने के बाद फैंस बेहद खुश हैं. इन तस्वीरें में सारा तेंदुलकर ने अपने हुस्न से हर किसी का दिल लूट लिया है. यकीन ना हो तो आप खुद देख लीजिए.
सारा ने भाई अर्जुन की शादी की इनसाइड तस्वीरें की शेयरगुरुवार को, सारा ने इंस्टाग्राम पर तस्वीरों की एक सीरीज़ पोस्ट की, जिसमें उन्होंने शादी के जश्न के कुछ इमोशनल और कैंडिड पलों की झलक दिखाई. इन सभी तस्वीरों में सारी लाइमलाइट सारा तेंदुलकर ही लूट ले गई हैं.
अपने भाई की शादी में सारा ने डिज़ाइनर मनीष मल्होत्रा की डिज़ाइन की हुई पिंक कलर की 'बांधनी' पहनी थी. जिसके बॉर्डर पर कटवर्क रोसेट डिज़ाइन के साथ-साथ बेहतरीन ज़री और रेशम की कढ़ाई की गई थी. अपने इस इस लुक को सारा ने डार्क पिंक कलर के सिल्क के ब्लाउज़ के साथ मैच किया था जिस पर कई कलर्स की ज़री की कढ़ाई और मोतियों वाले लटकन लगे थे.

गोविंदा के सपोर्ट में उतरे डेविड धवन, एक्टर के सेट पर लेट आने पर बोले,- 'कौन सा एक्टर लेट नहीं आता?'
David Dhawan-Govinda: मशहूर फिल्ममेकर डेविड धवन ने हाल ही में 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' में एक्टर गोविंदा की जमकर तारीफ की साथ ही उन्होंने गोविंदा के सेट पर देर से आने को लेकर खुलकर बात की.












