
Saphala Ekadashi 2022 Date: कब है साल की आखिरी सफला एकादशी? जानें महत्व, मुहूर्त और नियम
AajTak
Saphala Ekadashi 2022: ऐसा कहते हैं कि सफला एकादशी पर श्रीनारायण की पूजा से इंसान के सारे काम सफल हो जाते हैं और जीवन में कोई दुख-संकट नहीं रहता है. खास बात ये है कि सफला एकादशी साल 2022 की आखिरी एकादशी भी है. इस बार सफला एकादशी सोमवार, 19 दिसंबर को मनाई जाएगी.
Saphala Ekadashi 2022: पौष माह की कृष्ण पक्ष की एकादशी को सफला एकादशी का व्रत रखा जाता है. इस एकादशी का देवता श्री नारायण को माना जाता है. ऐसा कहते हैं कि सफला एकादशी पर श्री नारायण की पूजा से इंसान के सारे काम सफल हो जाते हैं और जीवन में कोई दुख-संकट नहीं रहता है. खास बात ये है कि सफला एकादशी साल 2022 की आखिरी एकादशी भी है. इस बार सफला एकादशी सोमवार, 19 दिसंबर को मनाई जाएगी. आइए आपको सफलता एकादशी का मुहूर्त और नियम बताते हैं.
सफला एकादशी का शुभ मुहूर्त इस वर्ष सफला एकादशी 19 दिसंबर को सुबह 03 बजकर 32 मिनट से लेकर 20 दिसंबर को देर रात 02 बजकर 32 मिनट तक रहने वाली है. सफला एकादशी का व्रत 19 दिसंबर दिन सोमवार को रखा जाएगा और इसका पारण 20 दिसंबर की सुबह को किया जाएगा.
सफला एकादशी के नियम चावल से परहेज- एकादशी के व्रत में कभी भी चावल नहीं खाना चाहिए. ऐसा कहते हैं कि एकादशी पर चावल खाने वालों को अगले जन्म में रेंगने वाले जीव की योनि में जन्म लेना पड़ता है.
तुलसी को जल ना चढ़ाएं- एकादशी के दिन तुलसी को जल अर्पित करने से बचना चाहिए. ऐसी मान्यताएं हैं कि एकादशी पर खुद तुलसी का भी निर्जला उपवास होता है. इसलिए उन्हें पानी देने की भूल ना करें.
बुरे विचारों से दूर- एकादशी का व्रत तभी सफल माना जाता है जब साधक के मन में कोई बुरा विचार ना आए. अपने मन-मस्तिष्क को शुद्ध बनाए रखें. किसी का अपमान ना करें. किसी को अपशब्द ना कहें. झूठ ना बोलें और पीठ पीछे किसी की बुराई ना करें.
चारपाई पर आराम- एकादशी के दिन पलंग, चारपाई या सोफे पर सोने से बचना चाहिए. इस दिन हमेशा जमीन पर बिस्तर डालकर आराम करें. साथ ही दिन के वक्त नींद लेने से बचें. बेहतर होगा कि इस समय आप श्री हरि के मंत्रों का जाप करें.

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










