
Sankashti chaturthi: संकष्टी चतुर्थी आज, इस पूजन विधि से होगी गणपति की कृपा
AajTak
मान्यता है कि संकष्टी के दिन गणपति की पूजा करने से घर से नकारात्मक प्रभाव दूर होते हैं. कहा जाता है कि गणेश जी घर की सारी विपदाओं को हर लेते हैं. जो व्यक्ति आज के दिन व्रत रखता है और पूरे आस्था के साथ पूजा करता है, गणपति उसकी सारी मनोकामनाएं पूरी करते हैं. ये व्रत सूर्योदय से प्रारम्भ होता है और चंद्र दर्शन के बाद संपन्न होता है.
आज संकष्टी चतुर्थी मनाई जा रही है. इसे एकदंत संकष्टी चतुर्थी भी कहा जाता है. इस दिन पूरे विधि-विधान से भगवान गणेश की पूजा की जाती है. हिंदू धर्म में किसी भी शुभ कार्य को करने से पहले भगवान गणेश की पूजा की जाती है. संकष्टी चतुर्थी का अर्थ होता है संकट को हरने वाली चतुर्थी. ऐसी मान्यता है कि, संकष्टी चतुर्थी के दिन भगवान गणपति की पूजा करने से सारी समस्याएं दूर होती हैं और इच्छाओं की पूर्ती होती हैं. कब आती है संकष्टी चतुर्थी? संकष्टी चतुर्थी हर महीने की कृष्ण पक्ष और शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि को मनाई जाती है. पूर्णिमा के बाद आने वाली चतुर्थी को संकष्टी चतुर्थी कहते हैं और अमावस्या के बाद आने वाली चतुर्थी को विनायक चतुर्थी कहते हैं. संकष्टी चतुर्थी को भगवान गणपति की आराधना करके विशेष वरदान प्राप्त किया जा सकता है और सेहत की समस्या को भी हमेशा के लिए खत्म किया जा सकता है.
इलेक्ट्रिक गाड़ियों के साथ सबसे बड़ी चुनौती उन्हें चार्ज करने की होती है. रेंज एंजायटी जैसे शब्द इसी चिंता से निकले हैं, जहां लोगों को ये डर सताता रहता है कि जाने कब उनकी कार बंद हो जाए और उसे चार्ज कहां करेंगे. इसका निदान चीनी कंपनियां तेजी से खोज रही हैं. एक चीनी कंपनी ने सिर्फ 11 मिनट में फुल चार्ज होने वाली सोडियम-आयन बैटरी तैयार की है.

Wobble K Series LED TV Review: कम कीमत में बड़ी स्क्रीन चाहते हैं, तो मार्केट में अब कई ऑप्शन मिलते हैं. ऐसा ही एक टीवी हमने पिछले दिनों इस्तेमाल किया है, जो दमदार फीचर्स के साथ आता है. हम बात कर रहे हैं वॉबल के 65-इंच के टीवी की. ये टीवी 40W के साउंड आउटपुट के साथ आता है. आइए जानते हैं ये टीवी किनके लिए अच्छा ऑप्शन है.











