
बेहतर नींद लेने से भी घट सकती है पेट की चर्बी! एक्सपर्ट ने बताया कितना सोएं
AajTak
आज की भागदौड़ भरी ज़िंदगी में नींद की कमी पेट की चर्बी बढ़ने का प्रमुख कारण बन रही है. एक्सपर्ट्स के अनुसार, पूरी और गहरी नींद मेटाबॉलिज़्म को बैलेंस करती है और हार्मोन को नियंत्रित कर पेट की चर्बी घटाने में मदद करती है.
आज की भागदौड़ भरी ज़िंदगी में नींद को अक्सर लोग सबसे पहले नजरअंदाज कर देते हैं. कुछ लोग 4-5 घंटे की नींद लेते हैं तो कुछ लोग इससे भी कम. वहीं कुछ लोग तो ऐसे भी हैं जो वीकेंड पर अपनी हफ्ते की नींद पूरी करने का सोचते हैं. देर रात तक मोबाइल देखना, ओवरटाइम काम और अनियमित रूटीन अब आम बात हो चुकी है जो कि लोगों की नींद को बिगाड़ रहा है. एक्सपर्ट्स लगातार चेतावनी दे रहे हैं कि कम या खराब नींद सिर्फ थकान ही नहीं, बल्कि पेट की चर्बी बढ़ने की बड़ी वजह भी बन सकती है. रिसर्च बताती हैं कि जो लोग रोजाना पूरी और गहरी नींद लेते हैं, उनके शरीर में फैट जमा होने की प्रक्रिया बेहतर तरीके से कंट्रोल रहती है. खासकर बैली फैट. नींद पेट की चर्बी पर कैसा असर होता है, इस बारे में जान लीजिए.
शरीर में फैट जमा होना सिर्फ डाइट और एक्सरसाइज पर निर्भर नहीं करता. नींद के दौरान शरीर खुद को रिपेयर करता है और मेटाबॉलिज्म को बैलेंस करता है. दरअसल, जब नींद पूरी नहीं होती तो शरीर एनर्जी सेविंग मोड में चला जाता है जिससे आपने जो खाया हुआ होता है शरीर उसे फैट में बदलने लगता है और पेट के आसपास जमा देता है.
कम नींद से शरीर के कई जरूरी हार्मोन प्रभावित होते हैं. नींद की कमी से स्ट्रेस हार्मोन बढ़ता है जो बैली फैट जमा करने में अहम भूमिका निभाता है. वहीं भूख से जुड़े हार्मोन भी गड़बड़ा जाते हैं. इससे अधिक भूख लगती है और हाई-कैलोरी, मीठे या तले हुए खाने की क्रेविंग बढ़ जाती है.
कई लोग डाइट फॉलो करते हैं और एक्सरसाइज भी करते हैं फिर भी पेट की चर्बी कम नहीं होती. इसकी एक बड़ी वजह नींद की कमी हो सकती है. रिसर्च में सामने आया है कि जो लोग 6 घंटे से कम सोते हैं, उनके लिए वजन घटाना ज़्यादा मुश्किल होता है. शरीर फैट बर्न करने की बजाय उसे स्टोर करने लगता है.
रात की अच्छी नींद मेटाबॉलिज़्म को एक्टिव और संतुलित रखती है. गहरी नींद के दौरान शरीर फैट को एनर्जी में बदलने की प्रक्रिया तेज़ करता है. इसके विपरीत बार-बार नींद टूटने या देर रात तक जागने से मेटाबॉलिज्म धीमा हो सकता है जिससे बैली फैट बढ़ने का खतरा रहता है.
सिर्फ कितनी देर सोते हैं, ये ही नहीं बल्कि कब सोते हैं, ये भी उतना ही ज़रूरी है. रोज़ अलग-अलग समय पर सोने और जागने से शरीर की इंटरनल क्लॉक बिगड़ जाती है. इसका असर सीधे फैट स्टोरेज पर पड़ता है. जो लोग रोज़ एक तय समय पर सोते-जागते हैं, उनमें पेट की चर्बी कम जमा होती है.

Google Pixel 10a यूज करने के बाद आपको इसका रिव्यू बता रहे हैं. ये फोन हाल ही में गूगल ने भारत में लॉन्च किया है. ये गूगल का सबसे सस्ता Pixel स्मार्टफोन है. डिजाइन में कुछ खास नया नहीं है, लेकिन रियर कैमरा को फ्लैट रखा गया है जो प्रीमियम है. रिव्यू में जानते हैं ये फोन रियल वर्ल्ड में कैसा परफॉर्म कर रहा है.

Vida VX2 Plus KKR Limited Edition Launch: विडा ने अपना नया इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च कर दिया है, जो एक लिमिटेड एडिशन है. ये इलेक्ट्रिक स्कूटर कोलकाता नाइट राइडर्स की थीम पर बेस्ड है. इसमें कोई मैकेनिकल बदलाव नहीं किया गया है. ये स्कूटर सिंगल चार्ज में 142 किलोमीटर की रेंज ऑफर करता है. आइए जानते हैं इसकी डिटेल्स.

CAFE 3 Norms Explained: एक आम आदमी जो पहली बार बाइक से कार पर अपग्रेड करने की सोचता है, तो उसकी विश लिस्ट में बड़ी गाड़ियां नहीं होती हैं. बल्कि एक ऐसी कार होती है, जो छोटी, कम मेंटेनेंस और ज्यादा फ्यूल एफिशिएंट हो. कैफे-3 नॉर्म्स को लेकर जो चर्चा हैं, उसे देखते हुए ऐसा लग रहा है कि आने वाले दिनों में छोटी गाड़ियां महंगी हो जाएंगी.










