
AI निगल जाएगा IT जॉब्स? Nvidia CEO बोले: घबराइए नहीं, सेफ रहेंगी ये नल ठीक करने वाली जॉब
AajTak
स्विट्जरलैंड के दावोस में चल रहे वर्ल्ड इकॉनॉमिक्स फोरम के दौरान Nvidia CEO जेन्सेन हुआंग ने नौकरियों को लेकर बड़ा बयान दिया. उन्होंने कहा कि AI आने वाले दिनों में कोडिंग और IT जॉब्स को टेकओवर कर लेगा. हालांकि नल ठीक करने वाले प्लम्बर और राज मिस्त्री जैसी नौकरी सेफ रहेंगी.
AI आ रहा है और बहुत से लोगों की नौकरियां निगल सकता है. किन-किन नौकरियों पर असर पड़ेगा और इंसानों के लिए आगे कौन सी नौकरियां होंगी. इसको लेकर दावोस पर चर्चा हुई. इस दौरान Nvidia CEO ने अपनी राय रखी.
वर्ल्ड इकॉनॉमिक्स फोरम में बुधवार को एनवीडिया सीईओ जेन्सेन हुआंग ने कहा कि AI आने वाले दिनों में कोडिंग और IT जॉब्स को टेकओवर कर लेगा. हालांकि नल ठीक करने वाले प्लम्बर और राज मिस्त्री जैसी नौकरी सेफ रहेंगी.
जेन्सेन हुआंग ने कारिगरों के लिए बताया बेस्ट टाइम
जेन्सेन हुआंग ने कहा कि यह ट्रेडपर्सन (कारीगर) के लिए ग्रेट टाइम है क्योंकि आने वाले दिनों में डेटा सेंटर की डिमांड बढ़ेगी और मैनुअल काम करने वाले लेबर की जरूरत होगी. ट्रेडपर्सन के तहत राज मिस्त्री, प्लम्बर आदि की डिमांड में इजाफा होगा.
स्किल वर्कर की होगी जरूरत:हुआंग
बुधवार को वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम में Nvidia के सीईओ जेनसन हुआंग ने कहा कि यह राज मिस्त्री, इलेक्ट्रेशियन से जुड़े काम करने वालों के लिए बेहतरीन समय है. असल में AI बूम के चलते डेटा सेंटर बनाने के लिए मैन्युअल काम करने वाले लेबर की डिमांड में इजाफा होगा.

Google Pixel 10a यूज करने के बाद आपको इसका रिव्यू बता रहे हैं. ये फोन हाल ही में गूगल ने भारत में लॉन्च किया है. ये गूगल का सबसे सस्ता Pixel स्मार्टफोन है. डिजाइन में कुछ खास नया नहीं है, लेकिन रियर कैमरा को फ्लैट रखा गया है जो प्रीमियम है. रिव्यू में जानते हैं ये फोन रियल वर्ल्ड में कैसा परफॉर्म कर रहा है.

Vida VX2 Plus KKR Limited Edition Launch: विडा ने अपना नया इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च कर दिया है, जो एक लिमिटेड एडिशन है. ये इलेक्ट्रिक स्कूटर कोलकाता नाइट राइडर्स की थीम पर बेस्ड है. इसमें कोई मैकेनिकल बदलाव नहीं किया गया है. ये स्कूटर सिंगल चार्ज में 142 किलोमीटर की रेंज ऑफर करता है. आइए जानते हैं इसकी डिटेल्स.

CAFE 3 Norms Explained: एक आम आदमी जो पहली बार बाइक से कार पर अपग्रेड करने की सोचता है, तो उसकी विश लिस्ट में बड़ी गाड़ियां नहीं होती हैं. बल्कि एक ऐसी कार होती है, जो छोटी, कम मेंटेनेंस और ज्यादा फ्यूल एफिशिएंट हो. कैफे-3 नॉर्म्स को लेकर जो चर्चा हैं, उसे देखते हुए ऐसा लग रहा है कि आने वाले दिनों में छोटी गाड़ियां महंगी हो जाएंगी.










