
'यह जिम नहीं है...', बिकनी में आती थीं महिलाएं, थाईलैंड के मंदिर ने लगाई योग पर रोक!
AajTak
थाईलैंड के एक प्राचीन मंदिर में विदेशी टूरिस्ट बिकनी और स्पोर्ट्स वियर पहनकर योगा कर रहे थे. इसे अनुचित बताते हुए, मंदिर प्रबंधन ने ऐसे कपड़े पहनकर योग करने के खिलाफ विदेशी पर्यटकों को चेतावनी दी है.
थाईलैंड में सैकड़ों साल पुराने एक प्राचीन बौद्ध मंदिर स्थल पर कुछ विदेशी टूरिस्ट योगा करते दिखाई दिए थे. इस दौरान इन्होंने बिकनी जैसे स्पोर्ट्सवियर पहन रखे थे. इसको लेकर सोशल मीडिया पर लोगों ने आपत्ति जताई. इसके बाद मंदिर प्रबंधन ने चेतावनी देते हुए कहा कि यह जिम नहीं है. यहां ऐसे अनुचित कपड़ों में योगा करना प्रतिबंधित है.
द इंडिपेंडेंट की रिपोर्ट के मुताबिक, चियांग माई स्थित वाट फा लाट ने चेतावनी दी है कि यदि इस प्राचीन स्थल पर ऐसा अपमानजनक व्यवहार जारी रहा तो वह विदेशी पर्यटकों के लिए इसे स्थायी रूप से बंद कर दिया जाएगा.थाईलैंड में 14वीं सदी के एक मंदिर का प्रबंधन करने वाले अधिकारियों ने विदेशियों को परिसर में खुले कपड़े पहनकर जिमनास्टिक और योग करने के खिलाफ चेतावनी दी है. क्योंकि वे ऐसे कृत्यों को अपमानजनक और अनुचित मानते हैं.
उत्तरी शहर चियांग माई में स्थित वाट फा लाट ने हाल के वर्षों में पर्यटकों के बीच लोकप्रियता हासिल की है और दोई सुथेप पर्वत की ढलानों पर जंगल में बसे अपने शांत और एकांत वातावरण के कारण इसे 'छिपा हुआ मंदिर' के रूप में जाना जाता है. यह चियांग माई में स्थित प्रसिद्ध बौद्ध मंदिर वाट फ्रा थाट दोई सुथेप के बीच में स्थित है.
मंदिर ने यह चेतावनी तब जारी की जब कुछ विदेशी पर्यटक मंदिर के पास बिकनी पहनकर धूप सेंकते हुए देखे गए, जिनकी तस्वीरें ऑनलाइन साझा की गईं और स्थानीय लोगों ने इसका कड़ा विरोध किया. कुछ अन्य लोगों ने मंदिर के सामने योग और जिम्नास्टिक करते हुए अपनी तस्वीरें पोस्ट की थी. इन हरकतों की व्यापक रूप से अनुचित कहकर आलोचना की गई.
एक फेसबुक पोस्ट में, मंदिर ने आगंतुकों से इस प्राचीन स्थल का सम्मान करने का आग्रह किया. पोस्ट में कहा गया है कि वाट फा लाट एक बौद्ध मंदिर और एक पवित्र स्थल है - न कि कोई मनोरंजन पार्क या जिम. हाल ही में, हमने कुछ टूरिस्ट का यहां अनुचित व्यवहार देखा है, जैसे कि एक्रो-योगा करना, प्राचीन संरचनाओं और चट्टानों पर चढ़ना और मंदिर परिसर के भीतर खुले कपड़े पहनना.
मंदिर ने चेतावनी दी कि यदि इस तरह का व्यवहार जारी रहा तो प्रशासन को पर्यटकों के लिए इस स्थल को स्थायी रूप से बंद करने के लिए मजबूर होना पड़ेगा. मंदिर ने एक तस्वीर भी साझा की जिसमें एक व्यक्ति एक महिला को एक्रो-योगा मुद्रा में मदद कर रहा था. तस्वीरों में आस-पास खड़े लोग देख रहे थे या तस्वीरें ले रहे थे, जब वह व्यक्ति महिला को उल्टा खड़े होने में मदद कर रहा था. एक्रो-योगा एक शारीरिक अभ्यास है जो योग और कलाबाजी को जोड़ता है.

Google Pixel 10a यूज करने के बाद आपको इसका रिव्यू बता रहे हैं. ये फोन हाल ही में गूगल ने भारत में लॉन्च किया है. ये गूगल का सबसे सस्ता Pixel स्मार्टफोन है. डिजाइन में कुछ खास नया नहीं है, लेकिन रियर कैमरा को फ्लैट रखा गया है जो प्रीमियम है. रिव्यू में जानते हैं ये फोन रियल वर्ल्ड में कैसा परफॉर्म कर रहा है.

Vida VX2 Plus KKR Limited Edition Launch: विडा ने अपना नया इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च कर दिया है, जो एक लिमिटेड एडिशन है. ये इलेक्ट्रिक स्कूटर कोलकाता नाइट राइडर्स की थीम पर बेस्ड है. इसमें कोई मैकेनिकल बदलाव नहीं किया गया है. ये स्कूटर सिंगल चार्ज में 142 किलोमीटर की रेंज ऑफर करता है. आइए जानते हैं इसकी डिटेल्स.

CAFE 3 Norms Explained: एक आम आदमी जो पहली बार बाइक से कार पर अपग्रेड करने की सोचता है, तो उसकी विश लिस्ट में बड़ी गाड़ियां नहीं होती हैं. बल्कि एक ऐसी कार होती है, जो छोटी, कम मेंटेनेंस और ज्यादा फ्यूल एफिशिएंट हो. कैफे-3 नॉर्म्स को लेकर जो चर्चा हैं, उसे देखते हुए ऐसा लग रहा है कि आने वाले दिनों में छोटी गाड़ियां महंगी हो जाएंगी.










