
तलाक के बाद दूसरी शादी करने जा रहे भारतीय सबसे पहले क्या देख रहे? सामने आया सच
AajTak
तलाक को अब भारत में जीवन के अंत के तौर पर नहीं बल्कि नई शुरुआत के रूप में देखा जाने लगा है. एक हालिया अध्ययन के अनुसार, पांच में से तीन तलाकशुदा लोग अब अपने नए रिश्तों को लेकर पहले से कहीं अधिक सतर्क हो गए हैं और इन लोगों ने अपने अनुभवों के आधार पर कुछ ऐसी शर्तें तय की हैं जिन्हें वो अब किसी भी कीमत पर छोड़ने को तैयार नहीं हैं.
आज के भारत में तलाक को अब केवल एक रिश्ते के दुखद अंत के रूप में नहीं देखा जा रहा है बल्कि इसे एक नई और बेहतर जिंदगी की शुरुआत के तौर पर देखा जा रहा है. भारतीय समाज का एक बड़ा हिस्सा अब इस पुरानी और घिसी-पिटी सोच को पीछे छोड़ चुका है कि तलाक जिंदगी का फुल स्टॉप है.
लेकिन तलाक के बाद दोबारा डेटिंग और प्यार की दुनिया में ये भारतीय जब कदम रखते हैं तो वो पहले से कहीं ज्यादा क्लैरिटी और मैच्योरिटी के साथ आगे बढ़ते हैं. वो अपने अतीत के अनुभवों के आधार पर अच्छी तरह समझ चुके होते हैं कि किसी रिश्ते में सबसे ज्यादा जरूरी चीज उनके लिए क्या है.
मैचमेकिंग ऐप की स्टडी में खुलासा
मैचमेकिंग ऐप Rebounce की दिलचस्प स्टडी की एक हालिया रिपोर्ट इस बदलाव पर मुहर लगाती है. स्टडी के अनुसार, साल 2025 में दोबारा डेटिंग शुरू करने वाले 5 में से 3 तलाकशुदा सिंगल्स अब अपने पार्टनर को लेकर बहुत स्पष्ट नजर आए. उनके पास अब ऐसे डील ब्रेकर्स (समझौता न करने वाली शर्तें) की लिस्ट है जो उनकी पहली शादी के दौरान नहीं थी.
यह ट्रेंड दिखाता है कि अब लोग अपनी खुशी और मेंटल पीस से समझौता करने के बजाय अपने अनुभवों से सीखकर एक अधिक संतुलित और खुशहाल जीवन की ओर बढ़ रहे हैं.
27 से 40 साल के बीच के लोगों पर की गई थी स्टडी यह स्टडी देश के टियर 1, 2 और 3 शहरों के 5,834 एक्टिव डेटर्स के बीच की गई. सर्वे में शामिल सभी प्रतिभागी 27 से 40 वर्ष की आयु के थे जो या तो तलाकशुदा थे या अपने पार्टनर से अलग हो चुके थे.

Google Pixel 10a यूज करने के बाद आपको इसका रिव्यू बता रहे हैं. ये फोन हाल ही में गूगल ने भारत में लॉन्च किया है. ये गूगल का सबसे सस्ता Pixel स्मार्टफोन है. डिजाइन में कुछ खास नया नहीं है, लेकिन रियर कैमरा को फ्लैट रखा गया है जो प्रीमियम है. रिव्यू में जानते हैं ये फोन रियल वर्ल्ड में कैसा परफॉर्म कर रहा है.

Vida VX2 Plus KKR Limited Edition Launch: विडा ने अपना नया इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च कर दिया है, जो एक लिमिटेड एडिशन है. ये इलेक्ट्रिक स्कूटर कोलकाता नाइट राइडर्स की थीम पर बेस्ड है. इसमें कोई मैकेनिकल बदलाव नहीं किया गया है. ये स्कूटर सिंगल चार्ज में 142 किलोमीटर की रेंज ऑफर करता है. आइए जानते हैं इसकी डिटेल्स.

CAFE 3 Norms Explained: एक आम आदमी जो पहली बार बाइक से कार पर अपग्रेड करने की सोचता है, तो उसकी विश लिस्ट में बड़ी गाड़ियां नहीं होती हैं. बल्कि एक ऐसी कार होती है, जो छोटी, कम मेंटेनेंस और ज्यादा फ्यूल एफिशिएंट हो. कैफे-3 नॉर्म्स को लेकर जो चर्चा हैं, उसे देखते हुए ऐसा लग रहा है कि आने वाले दिनों में छोटी गाड़ियां महंगी हो जाएंगी.










