
Sanju Samson IND vs SA: टीम इंडिया से बाहर संजू सैमसन के फैंस का विरोध, तिरुवनन्तपुरम में खिलाड़ियों को देख लगाए नारे, VIDEO
AajTak
टी20 वर्ल्डकप से पहले भारतीय टीम को अपने घर में साउथ अफ्रीका के खिलाफ तीन टी20 और तीन वनडे मैचों की सीरीज खेलनी है. इसका पहला टी20 मैच तिरुवनन्तपुरम में बुधवार को खेला जाएगा. इसके लिए भारतीय टीम तिरुवनन्तपुरम पहुंच गई है. यहां फैन्स ने भारतीय विकेटकीपर संजू सैमसन के नाम के नारे लगाए...
Sanju Samson IND vs SA: टी20 वर्ल्डकप से पहले भारतीय टीम ने अपने घर में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन मैचों की टी20 सीरीज जीत ली है. अब उसे साउथ अफ्रीका के खिलाफ तीन टी20 की सीरीज खेलनी है. इसका पहला मैच तिरुवनन्तपुरम में बुधवार (28 सितंबर) को खेला जाएगा.
सीरीज के पहले मुकाबले के लिए भारतीय टीम तिरुवनन्तपुरम पहुंच गई है. मगर यहां फैन्स के बीच एक अलग ही नाराजगी वाला माहौल देखने को मिला है. यहां भारतीय टीम से बाहर चल रहे विकेटकीपर संजू सैमसन के समर्थन में उनके नाम के नारे लगाए गए. भारतीय खिलाड़ियों को देखकर फैन्स संजू-संजू के नारे लगाने लगे.
सूर्यकुमार ने फैन्स को दिखाया संजू का फोटो
बता दें कि संजू को अफ्रीका सीरीज और उसके बाद टी20 वर्ल्ड कप दोनों के लिए ही टीम में नहीं चुना गया है. फैन्स इस बात से भी नाराज दिख रहे हैं. संजू-संजू के नारे लगाते हुए फैन्स का वीडियो भी जमकर वायरल हो रहा है.
"Sanju... Sanju... Sanju.. " chants all over when Indian team landed at Trivandrum🔥 Welcome to the fort 🇮🇳🔥🤝@SanjuSamsonFP | #SanjuSamson | @IamSanjuSamson | @rajasthanroyals pic.twitter.com/rX1RkLnIru
इसी दौरान का एक वीडियो और भी वायरल हो रहा है. इसमें सूर्यकुमार यादव बस में बैठे हुए बाहर नारे लगा रहे फैन्स को संजू सैमसन की फोटो दिखाते हुए नजर आ रहे हैं. यह नजारा देख फैन्स भी गदगद हो गए. इसके भी कुछ वीडियो और फोटोज वायरल हो रहे हैं.

यूपी में जल जीवन मिशन में लापरवाही पर सरकार ने बड़ा एक्शन लिया है. 12 जिलों के 26 इंजीनियरों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 12 को निलंबित किया गया, जबकि अन्य पर जांच, नोटिस और तबादले की कार्रवाई हुई है. खराब गुणवत्ता, धीमी प्रगति और शिकायतों के बाद यह कदम उठाया गया. सरकार ने स्पष्ट किया है कि हर घर नल योजना में किसी भी तरह की लापरवाही अब बर्दाश्त नहीं की जाएगी.

कड़क है नॉर्थ बंगाल की चुनावी चाय! 54 सीटों में छुपा सत्ता का स्वाद, स्विंग वोटर्स करेंगे असली फैसला
उत्तर बंगाल की 54 सीटें पश्चिम बंगाल की सत्ता की चाबी मानी जाती हैं, जहां चुनावी ‘चाय’ का स्वाद हर बार बदलता है. टीएमसी और बीजेपी के बीच सीधी टक्कर में यह इलाका स्विंग जोन की भूमिका निभाता है. चाय बागान, पहाड़ी राजनीति, आदिवासी और राजवंशी वोटबैंक जैसे कई फैक्टर नतीजों को प्रभावित करते हैं. छोटे वोट शिफ्ट भी यहां बड़ा असर डाल सकते हैं, जिससे तय होगा कि राज्य की सत्ता किसके हाथ जाएगी.

मर तो वो 13 साल पहले गया था लेकिन मौत सचमुच तब उसके हिससे में आई जब इस चिता में लेटने के बाद जब हरीश की आत्मा की लाइट यानी रोशनी चिता से उठती इस आग के साथ मिलकर हमेशा-हमेशा के लिए ये दुनिया छोड़ गई. पर इस दुनिया को छोड़ने से पहले हरीश आजादा भारत के इतिहास का पहला भारतीय बन गया जिसे अदालत और अस्पताल ने मिलकर मां-बाप की इच्छा को ध्यान में रखते हुए इच्छामृत्यु दी.










