
Ruturaj Gaikwad India vs New Zealand: भारतीय टीम को बड़ा झटका, न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज से बाहर हुए ऋतुराज गायकवाड़
AajTak
रोहित शर्मा की कप्तानी में भारतीय टीम ने अपने घर में न्यूजीलैंड को तीन मैचों की वनडे सीरीज में 3-0 से क्लीन स्वीप किया है. अब टीम इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज खेली जाएगी. इससे पहले ही कलाई में चोट के कारण स्टार युवा ओपनर ऋतुराज गायकवाड़ सीरीज से बाहर हो गए हैं.
Ruturaj Gaikwad India vs New Zealand Series: न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन मैचों की टी20 सीरीज से पहले भारतीय टीम को एक बड़ा झटका लगा है. चोट के कारण स्टार ओपनर ऋतुराज गायकवाड़ सीरीज से बाहर हो गए हैं. उन्हें कलाई में चोट लगी है. 25 साल के ऋतुराज रिहैब के लिए नेशनल क्रिकेट एकेडमी (NCA) गए हैं.
बता दें कि रोहित शर्मा की कप्तानी में भारतीय टीम ने अपने घर में न्यूजीलैंड को तीन मैचों की वनडे सीरीज में 3-0 से क्लीन स्वीप किया है. अब टीम इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज खेली जाएगी. इस सीरीज का पहला टी20 मैच रांची में 27 जनवरी को खेला जाएगा.
बीसीसीआई ऋतुराज से नाराज
क्रिकबज की रिपोर्ट के मुताबिक, ऋतुराज को मौजूदा रणजी ट्रॉफी टूर्नामेंट के दौरान चोट लगी थी. इसके बाद से ही वह एनसीए में हैं. बताया गया है कि बीसीसीआई ऋतुराज से नाराज है, क्योंकि वह दूसरी बार कलाई की चोट से जूझते दिखाई दिए हैं. पिछले साल श्रीलंका के खिलाफ टी20 सीरीज से पहले भी ऋतुराज को इसी तरह की चोट के कारण बाहर होना पड़ा था.
इसके बाद वह कोरोना पॉजिटिव हुए थे, जिस कारण पिछले साल ही वेस्टइंडीज के खिलाफ सीरीज से भी बाहर हो गए थे. ऋतुराज लगातार घरेलू टूर्नामेंट में अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं और भारतीय टीम में जगह बनाने के लिए जूझ रहे हैं. फिलहाल, ऋतुराज की जगह न्यूजीलैंड सीरीज के लिए रिप्लेसमेंट का ऐलान नहीं किया गया. माना जा रहा है कि पृथ्वी शॉ को ओपनिंग में मौका मिल सकता है.
न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए भारतीय टीम:

PSL पर मंडराया ईरान-US तनाव का असर, विदेशी खिलाड़ी हटेंगे? पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने तोड़ी चुप्पी
PSL (पाकिस्तान सुपर लीग) 11 से पहले विदेशी खिलाड़ियों की सुरक्षा और यात्रा को लेकर उठे सवालों पर PCB ने साफ किया कि सभी इंतजाम पूरे हैं. ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों के आने में कोई दिक्कत नहीं होगी. मिडिल ईस्ट में तनाव और अफगान बॉर्डर की स्थिति के बावजूद टूर्नामेंट तय समय पर होगा और इसमें पहले से ज्यादा विदेशी खिलाड़ी हिस्सा लेंगे.

बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) और सरकार के बीच टकराव बढ़ गया है. खेल मंत्रालय ने चुनाव में गड़बड़ी की जांच के लिए कमेटी बनाई, जिस पर BCB ने 'हस्तक्षेप' का आरोप लगाया. ICC नियमों के चलते बैन का खतरा भी मंडरा रहा है. तमीम इकबाल के आरोपों से विवाद गहराया, जबकि बोर्ड ने जांच समिति खत्म करने की मांग की है.











