
Russian strike in Ukraine: यूक्रेन पर रूस का बड़ा मिसाइल अटैक, 13 लोगों की मौत
AajTak
रूस ने यूक्रेन में बड़ा मिसाइल हमला किया, जिसमें 13 लोगों की मौत हो गई. यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की ने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर एक वीडियो भी शेयर किया है, जिसमें खून से लथपथ नागरिक सड़क पर पड़े हुए दिखाई दे रहे हैं.
रूस-यूक्रेन की जंग खतरनाक मोड़ पर पहुंचती जा रही है. न्यूज एजेंसी के मुताबिक यूक्रेन के जापोरिज्जिया में रूस मिसाइल अटैक के कारण 13 लोगों की मौत हो गई. इस हमले में 30 लोग घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की ने हमले में मारे गए लोगों के परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की है.
जेलेंस्की ने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर एक वीडियो भी शेयर किया है, जिसमें खून से लथपथ नागरिक सड़क पर पड़े हुए दिखाई दे रहे हैं. एक्स पर एक वीडियो शेयर करते हुए जेलेंस्की ने कहा,'रूसियों ने जापोरिज्जिया पर मिसाइल अटैक किया. यह जानबूझकर किया गया हमला है. दर्जनों लोगों के घायल होने की खबर है. सभी को सहायता दी जा रही है. 13 लोगों के मारे जाने की जानकारी मिली है. मैं उनके परिवारों और प्रियजनों के प्रति संवेदना व्यक्त करता हूं.'
ताकत से खत्म हो सकती है जंग: जेलेंस्की
जेलेंस्की ने आगे कहा,'किसी शहर पर मिसाइल गिराने से ज्यादा क्रूर कुछ नहीं है. आप जानते हैं कि इससे आम नागरिकों को नुकसान पहुंचेगा. रूस पर उसके आतंक के लिए दबाव डाला जाना चाहिए. यूक्रेन में लोगों की जान की सुरक्षा का समर्थन किया जाना चाहिए. केवल ताकत के जरिए ही इस तरह के युद्ध को स्थायी शांति के साथ समाप्त किया जा सकता है.'
रिहायशी इलाके में दागी गईं मिसाइल
न्यूज एजेंसी के मुताबिक मिसाइल अटैक से बिल्डिंग को भारी नुकसान पहुंचा और मलबे ने एक ट्राम और एक बस को भी अपनी चपेट में ले लिया. इसमें यात्री सवार थे. इलाके के गवर्नर इवान फेडोरोव ने कहा कि रूस ने रिहायशी इलाके में मिसाइल दागीं.

ईरान ने दावा किया है कि उसकी नेवी के एयर डिफेंस ने दो अमेरिकी ड्रोन मार गिराए. ईरान की स्टेट मीडिया के मुताबिक ये दोनों सुसाइड ड्रोन कथित तौर पर अमेरिकी सेना के थे. ईरान की सेना के मुताबिक ड्रोन का पता लगाया गया, उसे ट्रैक किया गया और इससे पहले कि वो बंदर अब्बास नौसैनिक बेस को निशाना बनाते, उन्हें मार गिराया गया. देखें वीडियो.

ईरान-इजरायल युद्ध आज अपने 24वें दिन में प्रवेश कर चुका है, लेकिन शांति की कोई गुंजाइश दिखने के बजाय यह संघर्ष अब एक विनाशकारी मोड़ ले चुका है. ईरान द्वारा इजरायल के अराद और डिमोना शहरों पर किए गए भीषण मिसाइल हमलों से दुनिया हैरान है. ये शहर रणनीतिक रूप से अत्यंत संवेदनशील हैं, इसलिए अब यह जंग सीधे तौर पर परमाणु ठिकानों की सुरक्षा के लिए खतरा बन गई है. युद्ध का सबसे घातक असर ऊर्जा आपूर्ति पर पड़ा है.

तेल टैंकरों के लिए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता खोलने को लेकर ईरान को ट्रंप ने 48 घंटे की धमकी थी. समय सीमा खत्म होने से पहले ही नेटो एक्शन में आ गया है. नेटो महासचिव ने बताया कि होर्मुज में मुक्त आवाजाही सुवनिश्चित करने के लिए 22 देशों का समूह बन रहा है. साथ ही उन्होनें कहा कि ईरान के खिलाफ अमेरिका का कदम जरूरी था.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.









