
ट्रंप ने फिर शेखी बघारी, बोले- 8 महीने में 10 जंग रुकवाए, भला हो 'टैरिफ' का
AajTak
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने टैरिफ को आधार बनाकर 10 महीनों में आठ युद्ध रोकने का दावा किया. उन्होंने बाइडेन पर नाकामी का आरोप लगाया और महंगाई, गिरती रेटिंग के बावजूद अपनी आर्थिक नीतियों को सफल बताया.
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर '10 महीनों में आठ युद्ध रोकने' का क्रेडिट खुद को दिया और इस कामयाबी के पीछे टैरिफ को वजह बताया. देश को संबोधित करते हुए, ट्रंप ने दोहराया कि 'टैरिफ' अंग्रेजी में उनका 'पसंदीदा शब्द' है. इसके साथ ही, उन्होंने पूर्व राष्ट्रपति जो बाइडेन पर ऑफिस छोड़ते वक्त 'गड़बड़ी' छोड़ने के लिए हमला बोला.
ट्रंप ने संबोधन के दौरान कहा, "मैंने अमेरिकी ताकत को बहाल किया है, 10 महीनों में आठ युद्ध खत्म किए हैं, ईरान के परमाणु खतरे को खत्म किया है और गाजा में युद्ध खत्म करके 3,000 सालों में पहली बार शांति लाई है, और बंधकों को जीवित/मृत घर वापस लाने में कामयाबी हासिल की है."
संबोधन के दौरान ट्रंप ने अपने प्रशासन का 2026 का एजेंडा भी पेश किया.
महंगाई को किया नज़रअंदाज़...
गिरती रेटिंग और उनकी ट्रेड पॉलिसी की वजह से अमेरिका में कीमतें आसमान छूने के बावजूद, राष्ट्रपति ने महंगाई को नज़रअंदाज़ किया और ज़ोर देकर कहा कि जो टैरिफ उनकी टीम ने कनाडा, मैक्सिको, ब्राज़ील और भारत सहित दूसरे देशों पर लगाई हैं, उनसे US की इकॉनमी को मदद मिली है.
यह भी पढ़ें: वो 39 देश जिनके लोगों पर ट्रंप ने लगाए प्रतिबंध? जानिए किसके लिए किस तरह की मुश्किलें

पिछले 25 दिनों से पूरी दुनिया इस सवाल का जवाब ढूंढ रही है कि सऊदी अरब, यूएई, कतर, कुवैत, बहरीन और ओमान जैसे देश इस युद्ध में ईरान के खिलाफ शामिल होंगे या नहीं होंगे. लेकिन अब ऐसा लगता है कि इस सवाल का जवाब बहुत जल्द पूरी दुनिया को मिलने वाला है और खाड़ी के ये मुस्लिम देश ईरान के खिलाफ Full Scale War शुरू कर सकते हैं. देखें.

इज़रायल ने एक अली लारिजानी को मारा तो ईरान दूसरा 'लारिजानी' लेकर आ गया. इस बार ईरान ने जिस नेता को नैशनल सिक्योरिटी काउंसिल का सचिव बनाया है, वो पिछले सभी नेताओं में सबसे ज्यादा कट्टर माना जा रहा है. इनका नाम है मोहम्मद बाघेर जोलघदर, जिन्हें ईरान की सिक्योरिटी डीप स्टेट का आदमी माना जाता है. देखें वीडियो.

युद्ध का आज 25वां दिन है. कल अमेरिकी राष्ट्रपति की तरफ से ये संकेत मिले थे कि वो सीजफायर के लिए तैयार हैं. लेकिन ईरान ने इनकार कर दिया है. बल्कि अब तो ईरान के हौसले और ज्यादा बुलंद हो गए हैं. ईरान ने बीती रात से लेकर आज दिन भर इजरायल पर नये हमलों की बाढ़ ला दी है. ईरान की बैलिस्टिक मिसाइलें इजरायल में भारी तबाही मचा रही हैं. ईरान रुक नहीं रहा है. इजरायल को बड़ा नुकसान पहुंचा रहा है.

आज का दंगल ईरान की जंग से भारत की बिगड़ती सेहत को लेकर है. ईरान में 25 दिन से जंग चल रही है. और पीएम मोदी ने कहा है कि इस जंग के कारण भारत पर दूरगामी विपरीत प्रभाव पड़ रहा है. पीएम मोदी ने कोविड महामारी की तरह मिल जुलकर इस चुनौती का सामना करने की अपील की है और देशवासियों को सभी ऊर्जा जरूरतों को पूरा करने का भरोसा भी दिया है. पश्चिम एशिया में जंग के हालात से उभरी चुनौतियों को लेकर सरकार ने कल सर्वदलीय बैठक भी बुलाई है.

हिज्बुल्लाह ने इजरायली सेना पर जबरदस्त रॉकेट हमला किया है. हिजबुल्लाह प्रवक्ता ने कहा है कि हमने दुश्मन पर कई रॉकेट दागे हैं. उन्होंने कहा कि आज सुबह ये हमला लेबनान की सुरक्षा के लिए किया गया. इजरायल ने भी माना है कि हाइफा में कई रॉकेट दागे गए, लेकिन इजरायल का दावा है कि हमने ज्यादातर हमलों को नाकाम कर दिया. देखें वीडियो.








