
पुतिन ने यूरोपीय नेताओं को कहा 'पिग्लेट्स', बोले- शांति वार्ता पटरी से उतरी तो यूक्रेन पर करेंगे कब्जा
AajTak
रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने यूरोपीय नेताओं को पिग्लेट्स कहकर आलोचना की और चेतावनी दी कि अगर कीव और उसके पश्चिमी समर्थक शांति वार्ता में सहयोग नहीं करेंगे तो रूस यूक्रेन के और क्षेत्र जब्त कर लेगा. पुतिन ने कहा कि नाटो झूठी अफवाहें फैला रहा है और सैन्य कार्रवाई ही अंतिम विकल्प होगी.
रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने बुधवार को यूरोपीय नेताओं को पिग्लेट्स (सूअर के बच्चे) कहकर मजाक उड़ाया और चेतावनी दी कि अगर कीव और उसके पश्चिमी समर्थक अमेरिका समर्थित शांति प्रस्तावों पर बातचीत नहीं करेंगे तो मॉस्को बलपूर्वक यूक्रेन के और क्षेत्र जब्त कर लेगा. उन्होंने ये टिप्पणी रक्षा मंत्रालय की सालाना बैठक में की है. रक्षा मंत्रालय की वार्षिक बैठक में बोलते हुए व्लादिमीर पुतिन ने यूरोपीय नेताओं को 'पिग्लेट्स' कहकर उनकी कड़ी आलोचना की.उन्होंने पश्चिमी देशों पर आरोप लगाया कि वे रूस के खिलाफ डर का माहौल जानबूझकर पैदा कर रहे हैं.
झूठी अफवाह फैला रहे हैं NATO देश
पुतिन ने कहा, 'ये झूठ है, बकवास है. नाटो देशों पर हमले की झूठी अफवाह फैला रहे हैं. रूस का यूरोपीय देशों पर हमले का कोई इरादा नहीं, लेकिन ये जानबूझकर किया जा रहा है.'
तो करेंगे सैन्य कार्रवाई उन्होंने स्पष्ट किया कि अगर बातचीत से ठोस समाधान नहीं निकला, तो सैन्य कार्रवाई ही एकमात्र रास्ता होगी. रूसी सेनाएं सभी मोर्चों पर आगे बढ़ रही हैं और रूस कूटनीति या सैन्य साधनों के माध्यम से अपनी ऐतिहासिक भूमि की मुक्ति हासिल करेगा, क्योंकि युद्ध को खत्म करने के लिए संयुक्त राज्य अमेरिका के नेतृत्व में किए जा रहे प्रयास अभी रुके हुए हैं. अमेरिका ने इस संघर्ष को समाप्त करने के प्रस्तावों पर रूस, यूक्रेन और यूरोपीय नेताओं के साथ अलग-अलग वार्ताएं की हैं, लेकिन कोई ठोस सफलता नहीं मिली है. कीव और उसके यूरोपीय सहयोगी किसी भी ऐसे समझौते को लेकर गहरी चिंता में हैं, जिसमें यूक्रेन को क्षेत्रीय रियायत देनी पड़ें, जबकि यूक्रेन ने ठोस सुरक्षा गारंटी पर जोर दिया है. पुतिन ने साफ कर दिया है कि रूस पश्चिमी दबाव की परवाह किए बिना आगे बढ़ने के लिए तैयार है.
यूक्रेन के 19% क्षेत्र पर कब्जा रॉयटर्स के मुताबिक, रूस फिलहाल यूक्रेन के करीब 19 फीसदी क्षेत्र पर कब्जा कर चुका है, जिसमें 2014 में क्रीमिया को मिलाकर डोनबास का ज्यादातर हिस्सा, खेरसॉन और ज़ापोरिज़िया के बड़े इलाके और अन्य क्षेत्रों के छोटे हिस्से शामिल हैं. मॉस्को का दावा है कि ये क्षेत्र अब रूस का हिस्सा हैं, लेकिन यूक्रेन इसे पूरी तरह खारिज करता है और अंतरराष्ट्रीय समुदाय का ज्यादातर हिस्सा इसे मान्यता नहीं देता है.
2026 तेज होंगे हमले रूस के रक्षा मंत्री आंद्रेई बेलौसोव ने युद्ध को लेकर भविष्य की रणनीतिक योजना साझा की. उन्होंने बताया कि रूस साल 2026 में अपने सैन्य हमलों की गति को और अधिक बढ़ाने की तैयारी कर रहा है. आधिकारिक स्लाइडों के अनुसार, रूस 2025 में अपनी कुल जीडीपी का 5.1 प्रतिशत हिस्सा इस सैन्य अभियान पर खर्च कर रहा है. वहीं, बेलौसोव ने भी यूरोपीय देशों पर आरोप लगाया कि वे शांति प्रयासों को पटरी से उतारने की कोशिश कर रही हैं और नाटो के साथ संभावित युद्ध की चर्चा कर रही हैं.

युद्ध का आज 25वां दिन है. कल अमेरिकी राष्ट्रपति की तरफ से ये संकेत मिले थे कि वो सीजफायर के लिए तैयार हैं. लेकिन ईरान ने इनकार कर दिया है. बल्कि अब तो ईरान के हौसले और ज्यादा बुलंद हो गए हैं. ईरान ने बीती रात से लेकर आज दिन भर इजरायल पर नये हमलों की बाढ़ ला दी है. ईरान की बैलिस्टिक मिसाइलें इजरायल में भारी तबाही मचा रही हैं. ईरान रुक नहीं रहा है. इजरायल को बड़ा नुकसान पहुंचा रहा है.

आज का दंगल ईरान की जंग से भारत की बिगड़ती सेहत को लेकर है. ईरान में 25 दिन से जंग चल रही है. और पीएम मोदी ने कहा है कि इस जंग के कारण भारत पर दूरगामी विपरीत प्रभाव पड़ रहा है. पीएम मोदी ने कोविड महामारी की तरह मिल जुलकर इस चुनौती का सामना करने की अपील की है और देशवासियों को सभी ऊर्जा जरूरतों को पूरा करने का भरोसा भी दिया है. पश्चिम एशिया में जंग के हालात से उभरी चुनौतियों को लेकर सरकार ने कल सर्वदलीय बैठक भी बुलाई है.

हिज्बुल्लाह ने इजरायली सेना पर जबरदस्त रॉकेट हमला किया है. हिजबुल्लाह प्रवक्ता ने कहा है कि हमने दुश्मन पर कई रॉकेट दागे हैं. उन्होंने कहा कि आज सुबह ये हमला लेबनान की सुरक्षा के लिए किया गया. इजरायल ने भी माना है कि हाइफा में कई रॉकेट दागे गए, लेकिन इजरायल का दावा है कि हमने ज्यादातर हमलों को नाकाम कर दिया. देखें वीडियो.

तेल अवीव में मची तबाही का ड्रोन फुटेज सामने आया है. इसमें देखा जा सकता है कि मंगलवार की सुबह जब दुनिया की नजरें ट्रंप के '5-दिन के युद्ध विराम' के दावों पर टिकी थीं, ठीक उसी वक्त ईरान की बैलिस्टिक मिसाइलों ने तेल अवीव की सुरक्षा दीवार को चकनाचूर कर दिया. ताजा ड्रोन फुटेज ने इस हमले की भयावहता की गवाह दे दी है. देखें वीडियो.

अमेरिका-इजरायल और ईरान की जंग का आज 25वां दिन है. एक तरफ कूटनीतिक बातचीत की हलचल तेज हुई है, तो दूसरी तरफ सैन्य हमले भी थम नहीं रहे हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक दिन पहले ईरान के ऊर्जा और पावर इंफ्रास्ट्रक्चर पर 5 दिन हमला ना करने का दावा किया लेकिन अब IRGC ने दावा किया है कि ईरान के 2 ऊर्जा ठिकानों को फिर से निशाना बनाया गया. इस बीच इजरायली पीएम नेतन्याहू ने ट्रंप से बातचीत की और उसके बाद कहा कि ईरान और लेबनान पर हमले जारी रहेंगे. इजरायल लगातार लेबनान में हिज्बुल्ला के ठिकानों को निशाना बना रहा है. इस हमलों के बीच ये युद्ध भीषण रूप लेता जा रहा है. जंग को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा दावा किया है. ट्रंप ने कहा है कि ईरान के साथ बेहद मजबूत बातचीत हुई है और करीब करीब सभी बिंदुओं पर सहमति बन गई है. उन्होंने ये भी कहा है कि विटकॉफ और कुश्नर बातचीत कर रहे हैं. अगर इसी तरह बातचीत चली तो युद्ध खत्म हो सकता है. ट्रंप दावा कर रहे हैं कि मजबूत बातचीत रही लेकिन ईरान का कहना है कि कोई बातचीत नहीं हुई जब ट्रंप से पूछा गया कि विटकॉफ और कुशनर किससे बातचीत कर रहे हैं तो उन्होंने किसी का नाम लेने से इनकार कर दिया. उन्होंने कहा कि हम उस व्यक्ति से बात कर रहे हैं, जिसे मैं सबसे अधिक सम्मानित और नेता मानता हूं. जब उनसे पूछा गया कि क्या वो नेता ईरान के सुप्रीम लीडर मोजतबा खुमेनेई हैं तो ट्रंप ने कहा कि नहीं- वो सुप्रीम लीडर नहीं है, हमें ये भी नहीं पता कि वो जीवित हैं या नहीं.

टायर सिटी में IDF के हमलों में 12 की मौत, बेरूत से टूटा कनेक्शन... लेबनान से आजतक की ग्राउंड रिपोर्ट
IDF ने बेरूत के दक्षिणी उपनगरों में चार अलग-अलग जगहों पर बमबारी की. पिछले रात हुए इन हमलों में 12 और लोगों की मौत की खबर है. IDF दक्षिण लेबनान में तेजी से अपने जमीनी सैनिकों को आगे बढ़ा रहा है,

ईरान ने दावा किया है कि असने अमेरिकी ड्रोन लुकास को मार गिराया है. ईरान न्यूज एजेंसी ने ड्रोन की तस्वीरें भी साझा की. जहां एक तरफ ईरान अमेरिका में शांति वार्ता की बातचीत चल रही है वहा यूएस-ईरान के हमले भी जारी है. वहीं कोलंबिया के अमेजन इलाके में एक विमान हादसा हो गया. इस हादसे में 66 लोगों की मौत हो गई है.






