
'मैं उसके ऊपर कूद गया और...' बॉन्डी बीच हमले में शूटर से भिड़े भारतीय मूल के युवा ने बताई पूरी घटना
AajTak
14 दिसंबर को ऑस्ट्रेलिया के बॉन्डी बीच पर हुए इस्लामिक स्टेट से प्रेरित आतंकी हमले में 15 लोगों की मौत और 40 से अधिक घायल हुए. हमले में हैदराबाद निवासी साजिद अकरम और उसके बेटे नावीद अकरम ने अंधाधुंध फायरिंग की. भारतीय मूल के 34 वर्षीय अमनदीप सिंह-बोला ने हमलावर को काबू में करने में अहम भूमिका निभाई, जिससे और जानें बच सकीं.
ऑस्ट्रेलिया के बॉन्डी बीच पर हुए आतंकी हमले के दौरान एक हमलावर को काबू करने में मदद करने वाले भारतीय मूल के 34 वर्षीय युवक की दिलेरी को दुनिया ने सराहा. एक न्यूज एजेंसी से बातचीत में युवक नेने कहा कि उसका मकसद सिर्फ इतना था कि किसी तरह एक हमलावर को नीचे गिराया जाए और जो भी मदद का मोहताज हो, उसकी मदद की जाए.
बता दें कि 14 दिसंबर को यहूदी समुदाय के एक धार्मिक त्योहार के मौके पर बॉन्डी बीच पर हुए इस गोलीबारी के हमले में पिता-पुत्र की जोड़ी ने अंधाधुंध फायरिंग की थी. इस हमले में 15 लोगों की मौत हो गई, जबकि 40 अन्य घायल हुए, जिनमें तीन भारतीय छात्र भी शामिल हैं. हमले के दौरान एक आरोपी, 50 वर्षीय साजिद अकरम (सिडनी निवासी), को पुलिस ने गोली मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई. वहीं उसका 24 वर्षीय बेटा नावीद अकरम, जो ऑस्ट्रेलिया में जन्मा नागरिक है, घायल हो गया.
न्यूजीलैंड में भारतीय और कीवी माता-पिता के घर जन्मे अमनदीप सिंह बोला ने हमलावर साजिद अकरम को काबू में करने में अहम भूमिका निभाई. ऑस्ट्रेलियाई मीडिया आउटलेट SBS News के मुताबिक, अमनदीप सिंंह उस पुल पर दौड़कर पहुंचे जहां आरोपी लोगों पर गोलियां चला रहा था और एक पुलिस अधिकारी की मदद से उसे नीचे दबोच लिया.
सिंह-बोला ने बताया, 'मैं उसके ऊपर कूद गया और उसके हाथ पकड़ लिए. पुलिस अधिकारी ने मेरी मदद की और कहा कि इसे किसी भी हालत में मत छोड़ना.' उन्होंने कहा, 'मैं बस चाहता था कि किसी तरह एक हमलावर को काबू में कर लिया जाए या फिर जो भी मदद चाहता हो, उसकी मदद की जाए.'
हमले के वक्त सिंह-बोला बॉन्डी बीच पर कबाब खा रहे थे और समुद्र के ऊपर ढलते सूरज को देख रहे थे. शुरुआत में उन्हें गोलियों की आवाज पटाखों जैसी लगी. उन्होंने कहा, 'वो पल ऐसा था जैसे टनल विज़न हो गया हो. बस इधर-उधर छिपने की कोशिश कर रहा था, ताकि कोई मुझे देख न सके, और ये पता लगाने की कोशिश कर रहा था कि वो है कहां. जैसे ही मुझे उसकी लोकेशन दिखी, फिर और कुछ मायने नहीं रखता था.'
पेशे से पर्सनल ट्रेनर सिंह-बोला ने बताया कि पुलिस ने जब कथित हमलावर को गोली मारी, तब वह उसके ऊपर ही लेटे हुए थे और उन्हें महसूस हो रहा था कि वह शख्स दम तोड़ रहा है. खून से उन्हें कोई घबराहट नहीं हुई, इस पर उन्होंने कहा, 'असल में मैं दौड़ने की वजह से बीमार महसूस कर रहा था. अभी-अभी मैंने मसालेदार सॉस वाला कबाब खाया था.'

युद्ध का आज 25वां दिन है. कल अमेरिकी राष्ट्रपति की तरफ से ये संकेत मिले थे कि वो सीजफायर के लिए तैयार हैं. लेकिन ईरान ने इनकार कर दिया है. बल्कि अब तो ईरान के हौसले और ज्यादा बुलंद हो गए हैं. ईरान ने बीती रात से लेकर आज दिन भर इजरायल पर नये हमलों की बाढ़ ला दी है. ईरान की बैलिस्टिक मिसाइलें इजरायल में भारी तबाही मचा रही हैं. ईरान रुक नहीं रहा है. इजरायल को बड़ा नुकसान पहुंचा रहा है.

आज का दंगल ईरान की जंग से भारत की बिगड़ती सेहत को लेकर है. ईरान में 25 दिन से जंग चल रही है. और पीएम मोदी ने कहा है कि इस जंग के कारण भारत पर दूरगामी विपरीत प्रभाव पड़ रहा है. पीएम मोदी ने कोविड महामारी की तरह मिल जुलकर इस चुनौती का सामना करने की अपील की है और देशवासियों को सभी ऊर्जा जरूरतों को पूरा करने का भरोसा भी दिया है. पश्चिम एशिया में जंग के हालात से उभरी चुनौतियों को लेकर सरकार ने कल सर्वदलीय बैठक भी बुलाई है.

हिज्बुल्लाह ने इजरायली सेना पर जबरदस्त रॉकेट हमला किया है. हिजबुल्लाह प्रवक्ता ने कहा है कि हमने दुश्मन पर कई रॉकेट दागे हैं. उन्होंने कहा कि आज सुबह ये हमला लेबनान की सुरक्षा के लिए किया गया. इजरायल ने भी माना है कि हाइफा में कई रॉकेट दागे गए, लेकिन इजरायल का दावा है कि हमने ज्यादातर हमलों को नाकाम कर दिया. देखें वीडियो.

तेल अवीव में मची तबाही का ड्रोन फुटेज सामने आया है. इसमें देखा जा सकता है कि मंगलवार की सुबह जब दुनिया की नजरें ट्रंप के '5-दिन के युद्ध विराम' के दावों पर टिकी थीं, ठीक उसी वक्त ईरान की बैलिस्टिक मिसाइलों ने तेल अवीव की सुरक्षा दीवार को चकनाचूर कर दिया. ताजा ड्रोन फुटेज ने इस हमले की भयावहता की गवाह दे दी है. देखें वीडियो.

अमेरिका-इजरायल और ईरान की जंग का आज 25वां दिन है. एक तरफ कूटनीतिक बातचीत की हलचल तेज हुई है, तो दूसरी तरफ सैन्य हमले भी थम नहीं रहे हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक दिन पहले ईरान के ऊर्जा और पावर इंफ्रास्ट्रक्चर पर 5 दिन हमला ना करने का दावा किया लेकिन अब IRGC ने दावा किया है कि ईरान के 2 ऊर्जा ठिकानों को फिर से निशाना बनाया गया. इस बीच इजरायली पीएम नेतन्याहू ने ट्रंप से बातचीत की और उसके बाद कहा कि ईरान और लेबनान पर हमले जारी रहेंगे. इजरायल लगातार लेबनान में हिज्बुल्ला के ठिकानों को निशाना बना रहा है. इस हमलों के बीच ये युद्ध भीषण रूप लेता जा रहा है. जंग को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा दावा किया है. ट्रंप ने कहा है कि ईरान के साथ बेहद मजबूत बातचीत हुई है और करीब करीब सभी बिंदुओं पर सहमति बन गई है. उन्होंने ये भी कहा है कि विटकॉफ और कुश्नर बातचीत कर रहे हैं. अगर इसी तरह बातचीत चली तो युद्ध खत्म हो सकता है. ट्रंप दावा कर रहे हैं कि मजबूत बातचीत रही लेकिन ईरान का कहना है कि कोई बातचीत नहीं हुई जब ट्रंप से पूछा गया कि विटकॉफ और कुशनर किससे बातचीत कर रहे हैं तो उन्होंने किसी का नाम लेने से इनकार कर दिया. उन्होंने कहा कि हम उस व्यक्ति से बात कर रहे हैं, जिसे मैं सबसे अधिक सम्मानित और नेता मानता हूं. जब उनसे पूछा गया कि क्या वो नेता ईरान के सुप्रीम लीडर मोजतबा खुमेनेई हैं तो ट्रंप ने कहा कि नहीं- वो सुप्रीम लीडर नहीं है, हमें ये भी नहीं पता कि वो जीवित हैं या नहीं.

टायर सिटी में IDF के हमलों में 12 की मौत, बेरूत से टूटा कनेक्शन... लेबनान से आजतक की ग्राउंड रिपोर्ट
IDF ने बेरूत के दक्षिणी उपनगरों में चार अलग-अलग जगहों पर बमबारी की. पिछले रात हुए इन हमलों में 12 और लोगों की मौत की खबर है. IDF दक्षिण लेबनान में तेजी से अपने जमीनी सैनिकों को आगे बढ़ा रहा है,

ईरान ने दावा किया है कि असने अमेरिकी ड्रोन लुकास को मार गिराया है. ईरान न्यूज एजेंसी ने ड्रोन की तस्वीरें भी साझा की. जहां एक तरफ ईरान अमेरिका में शांति वार्ता की बातचीत चल रही है वहा यूएस-ईरान के हमले भी जारी है. वहीं कोलंबिया के अमेजन इलाके में एक विमान हादसा हो गया. इस हादसे में 66 लोगों की मौत हो गई है.






