
Russia-Ukraine War: '..तो करेंगे परमाणु हथियार इस्तेमाल', रूस की दुनिया को डराने वाली धमकी
AajTak
Russia Ukraine War: यूक्रेन से जंग के बीच रूस ने फिर परमाणु हथियारों का जिक्र किया है. कहा गया है कि रूस के सामने अस्तित्व का खतरा खड़ा होता है तो न्यूक्लियर हथियारों का इस्तेमाल किया जा सकता है.
Russia Ukraine War: यूक्रेन से जंग के बीच रूस ने बड़ी धमकी दी है. कहा गया है कि अगर रूस के सामने 'अस्तित्व का खतरा' खड़ा होगा तो वह परमाणु हथियारों का इस्तेमाल करेगा. यह बात क्रेमलिन के प्रवक्ता Dmitry Peskov ने कही है. बता दें कि रूस-यूक्रेन युद्ध के 27 दिन बीत चुके हैं लेकिन अबतक स्थिति कुछ साफ नहीं हुई है. रूस यूक्रेन के अलग-अलग शहरों पर हवाई हमले तो कर रहा है, लेकिन अभी यूक्रेन उसके आगे झुकने को तैयार नहीं है.
जंग के बीच रूस ने चेर्नोबिल की एक नई लैब को तबाह कर दिया है. यह नई लैब चेर्नोबिल न्यूक्लिर पावर प्लांट की थी. रेडियोएक्टिव वेस्ट के प्रबंधन पर नजर रखने के लिए इस लैब को बनाया गया था. इस लैब को 2015 में यूरोपियन कमीशन की मदद से बनाया गया था. बता दें कि जंग की शुरुआत के साथ ही रूस ने इस लैब पर कब्जा कर लिया था.
यूक्रेन का दावा- मार गिराये रूस के 15 हजार से ज्यादा जवान
जंग में यूक्रेन रूस को कड़ी टक्कर दे रहा है. उसका दावा है कि अबतक जंग में उसने रूस के 15 हजार से ज्यादा जवानों को मार गिराया है. कहा गया है कि 26 दिनों में रूस को जितना नुकसान पहुंचाया गया है वह 10 साल अफगान में जंग लड़ने पर सोवियत संघ को हुए नुकसान से भी ज्यादा है.
यूक्रेन-रूस जंग को खत्म करने के लिए भारत की तरफ से भी कोशिशें जारी हैं. मंगलवार को PM नरेंद्र मोदी और यूके के पीएम बोरिस जॉनसन ने फोन पर यूक्रेन की स्थिति पर चर्चा की. PM मोदी ने शत्रुता को समाप्त करने, बातचीत और कूटनीति की वापसी के लिए भारत की लगातार अपील को दोहराया. अंतरराष्ट्रीय कानून और सभी राज्यों की क्षेत्रीय अखंडता के संबंध में भारत के विश्वास पर जोर दिया.

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.










