
ROKO आज फिर मैदान पर उतरेंगे... ईशान किशन भी काटेंगे कदर, विजय हजारे ट्रॉफी में ऐसा है शेड्यूल
AajTak
विजय हजारे ट्रॉफी 2025-26 के दूसरे राउंड में शुक्रवार को 19 मुकाबले खेले जाने हैं. विराट कोहली, रोहित शर्मा जैसे दिग्गज सितारे भी मैदान पर उतरेंगे. ईशान किशन, सरफराज खान, ऋषभ पंत पर भी फैन्स की निगाहें होंगी.
विराट कोहली और रोहित शर्मा ने विजय हजारे ट्रॉफी (VHT) 2025-26 में शानदार प्रदर्शन करते हुए 24 दिसंबर (बुधवार) को अपने-अपने शतक जड़ दिए थे. टी20 इंटरनेशनल और टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले चुके रोहित-कोहली (ROKO) ने अपने प्रदर्शन से साबित कर दिया कि क्रिकेट जगत में उनकी चमक पूरी तरह बरकरार है. दोनों दिग्गजों के शतक ने ना सिर्फ उनकी टीम्स को जीत दिलाई, बल्कि घरेलू क्रिकेट में दर्शकों का उत्साह भी बढ़ा दिया.
विराट कोहली के शतक की बदौलत दिल्ली ने आंध्र प्रदेश को चार विकेट से हराया. लक्ष्य का पीछा करने के दौरान किंग कोहली ने संयम और आक्रामकता का बेहतरीन संतुलन दिखाया और टीम को जीत दिलाई. कोहली ने 101 गेंदों पर 131 रन बनाए, जिसमें 14 चौके और तीन छक्के शामिल रहे. कोहली के लिस्ट-ए करियर का ये 58वां शतक रहा.
वहीं रोहित शर्मा ने मुंबई की ओर से तूफानी शतक जमाकर सिक्किम के खिलाफ मुकाबला एकतरफा बना दिया. मुंबई ने वो मैच आठ विकेट से अपने नाम किया था. रोहित शर्मा ने 18 चौके और 9 छक्के उड़ाते हुए 94 गेंदों पर 155 रन बनाए थे. रोहित के लिस्ट-ए करियर का ये 37वां शतक रहा.
कोहली-रोहित की टीम्स का किससे सामना? अब विजय हजारे ट्रॉफी 2025-26 के दूसरे राउंड में 26 दिसंबर (शुक्रवार) को दिल्ली की टीम का सामना गुजरात से होगा. यह मुकाबला बेंगलुरु स्थित BCCI (भारतीय क्रिकेट नियंत्रण बोर्ड) के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में खेला जाएगा, जिसमें कोहली धमाल मचाना चाहेंगे. दूसरी ओर मुंबई की टीम जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में उत्तराखंड से भिड़ेगी. जयपुर के इस स्टेडियम में रोहित एक बार फिर बल्ले से तूफान मचाना चाहेंगे.
विजय हजारे ट्रॉफी के दूसरे राउंड में शुक्रवार को कुल 19 मुकाबले खेले जाने हैं. ये सभी मुकाबले भारतीय समयानुसार सुबह 9.00 बजे से शुरू होने हैं. विजय हजारे ट्रॉफी में बिहार का सामना मणिपुर से होना है. इस मुकाबले में वैभव सूर्यवंशी भाग नहीं ले पाएंगे. वैभव के दिल्ली में पीएम मोदी से मुलाकात करने की संभावना है. उधर झारखंड की टक्कर राजस्थान से होनी है, जिसमें झारखंड टीम के कप्तान ईशान किशन पर सबकी निगाहें होंगी.
वैसे बता दें कि शुक्रवार को भी सिर्फ दो मैचों का लाइव प्रसारण किया जाएगा. असम vs जम्मू और कश्मीर और झारखंड vs राजस्थान के दूसरे दौर के मैच का लाइव प्रसारण जियोहॉटस्टार पर होगा.

बायकॉट के बाद इंजरी बम... IPL 2026 से पहले ही KKR हुई बेदम, SRK की टीम में अब केवल 3 पेसर्स का ऑप्शन
IPL 2026 से पहले KKR को तेज गेंदबाजी में बड़ा झटका लगा है. मुस्तफिजुर रहमान के रिलीज होने के बाद हर्षित राणा सर्जरी के कारण लगभग बाहर हैं, जबकि मथीशा पथिराना चोट से जूझ रहे हैं. ऐसे में टीम का पेस अटैक कमजोर पड़ गया है और कप्तान अजिंक्य रहाणे के सामने सही कॉम्बिनेशन ढूंढने की बड़ी चुनौती है.

PSL पर मंडराया ईरान-US तनाव का असर, विदेशी खिलाड़ी हटेंगे? पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने तोड़ी चुप्पी
PSL (पाकिस्तान सुपर लीग) 11 से पहले विदेशी खिलाड़ियों की सुरक्षा और यात्रा को लेकर उठे सवालों पर PCB ने साफ किया कि सभी इंतजाम पूरे हैं. ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों के आने में कोई दिक्कत नहीं होगी. मिडिल ईस्ट में तनाव और अफगान बॉर्डर की स्थिति के बावजूद टूर्नामेंट तय समय पर होगा और इसमें पहले से ज्यादा विदेशी खिलाड़ी हिस्सा लेंगे.

बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) और सरकार के बीच टकराव बढ़ गया है. खेल मंत्रालय ने चुनाव में गड़बड़ी की जांच के लिए कमेटी बनाई, जिस पर BCB ने 'हस्तक्षेप' का आरोप लगाया. ICC नियमों के चलते बैन का खतरा भी मंडरा रहा है. तमीम इकबाल के आरोपों से विवाद गहराया, जबकि बोर्ड ने जांच समिति खत्म करने की मांग की है.










