
Rohit Sharma on Hardik Pandya: 'कप्तान चाहते हैं...', हार्दिक पंड्या के लिए क्या बोल गए रोहित शर्मा? देखें VIDEO
AajTak
IPL 2024 सीजन में अपने शुरुआती तीन मैच हारने के बाद आखिरकार मुंबई इंडियंस (MI) को जीत नसीब हुई है. इस सीजन में 5 बार खिताब जिताने वाले रोहित शर्मा की जगह नए कप्तान हार्दिक पंड्या टीम को संभाल रहे हैं. इस सीजन में पहली जीत के बाद ड्रेसिंग रूम में रोहित को स्पेशल अवॉर्ड दिया गया.
Rohit Sharma on Hardik Pandya: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2024 सीजन में मुंबई इंडियंस (MI) को लगातार तीन हार के बाद आखिरकार जीत नसीब हुई है. उसने अपने चौथे मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स (DC) को 29 रनों से करारी शिकस्त दी. इस जीत के बाद पूरी टीम खुशी में झूमती नजर आई.
बता दें कि रोहित शर्मा की जगह नए कप्तान हार्दिक पंड्या के साथ टूर्नामेंट में उतरी मुंबई टीम ने अपने शुरुआती 3 मैच गंवाए थे. इसके बाद कहीं जाकर चौथे मुकाबले में जीत नसीब हुई. इस जीत के बाद ड्रेसिंग रूम में रोहित को स्पेशल अवॉर्ड दिया गया.
अवॉर्ड के लिए नाम सुनते ही चौंके रोहित
दरअसल, दिल्ली के खिलाफ मैच में रोहित ने 29 गेंदों पर धुआंधार 49 रनों की पारी खेली थी. इसके लिए मुंबई इंडियंस के कोच मार्क बाउचर ने रोहित को यह अवॉर्ड दिया. इसी दौरान रोहित ने अवॉर्ड लेने के बाद नए कप्तान हार्दिक पंड्या को लेकर कहा कि यह वैसा ही प्रदर्शन है, जैसा कि कोच और कप्तान चाहते हैं.
बाउचर ने कहा, 'रोहित मैं यह स्पेशल अवॉर्ड आपको देना चाहूंगा, क्योंकि इस बैटिंग लाइन-अप में आप ही सबसे सीनियर प्लेयर हो.' यह सुनते ही रोहित थोड़ा चौंके, लेकिन उनके चेहरे पर मुस्कान भी आ गई. इसके बाद बैटिंग कोच कीरोन पोलार्ड ने यह अवॉर्ड (बैज) रोहित की जर्सी पर लगाया.
यह प्रदर्शन कुछ ऐसा है, जिसके बारे में...

PSL पर मंडराया ईरान-US तनाव का असर, विदेशी खिलाड़ी हटेंगे? पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने तोड़ी चुप्पी
PSL (पाकिस्तान सुपर लीग) 11 से पहले विदेशी खिलाड़ियों की सुरक्षा और यात्रा को लेकर उठे सवालों पर PCB ने साफ किया कि सभी इंतजाम पूरे हैं. ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों के आने में कोई दिक्कत नहीं होगी. मिडिल ईस्ट में तनाव और अफगान बॉर्डर की स्थिति के बावजूद टूर्नामेंट तय समय पर होगा और इसमें पहले से ज्यादा विदेशी खिलाड़ी हिस्सा लेंगे.

बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) और सरकार के बीच टकराव बढ़ गया है. खेल मंत्रालय ने चुनाव में गड़बड़ी की जांच के लिए कमेटी बनाई, जिस पर BCB ने 'हस्तक्षेप' का आरोप लगाया. ICC नियमों के चलते बैन का खतरा भी मंडरा रहा है. तमीम इकबाल के आरोपों से विवाद गहराया, जबकि बोर्ड ने जांच समिति खत्म करने की मांग की है.











