
Rohit Sharma Century: चैम्पियंस ट्रॉफी से पहले रोहित शर्मा की दहाड़... इंग्लिश गेंदबाजों पर टूट पड़े, 16 महीने बाद जड़ा शतक
AajTak
IND vs ENG: भारतीय कप्तान रोहित शर्मा एक बार फिर अपनी पुरानी लय में दिखाई दिए हैं. इस बार हिटमैन रोहित ने कटक के बाराबती स्टेडियम में दहाड़ लगाई है. उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ वनडे मुकाबले में ताबड़तोड़ अंदाज में शतक लगाया और आलोचकों को करारा जवाब दिया है.
Rohit Sharma Century, IND vs ENG: भारतीय कप्तान रोहित शर्मा एक बार फिर अपनी पुरानी लय में दिखाई दिए हैं. इस बार हिटमैन रोहित ने कटक के बाराबती स्टेडियम में दहाड़ लगाई है. उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ वनडे मुकाबले में ताबड़तोड़ अंदाज में शतक लगाया और आलोचकों को करारा जवाब दिया है.
दरअसल, भारतीय टीम और इंग्लैंड के बीच 3 मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला रविवार (9 फरवरी) को कटक में खेला गया. मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए इंग्लैंड की टीम ने 305 रनों का टारगेट सेट किया.
76 गेंदों पर रोहित ने पूरा किया शतक
इसके बाद ओपनिंग में आए कप्तान रोहित ने ताबड़तोड़ अंदाज में बल्लेबाजी की. पहले उन्होंने 30 गेंदों पर फिफ्टी जमाई, जिसे शतक में तब्दील किया. रोहित ने 76 गेंदों पर शतक पूरा किया.
इस दौरान उन्होंने 7 छक्के और 9 चौके जमाए. रोहित के बल्ले से वनडे में 16 महीने बाद शतक निकला है. इससे पहले उन्होंने 11 अक्टूबर 2023 को अफगानिस्तान के खिलाफ सेंचुरी जड़ी थी. तब रोहित ने दिल्ली में हुए वनडे में 131 रनों की पारी खेली थी.
119 रनों की पारी में रोहित ने जमाए 7 छक्के

नई दिल्ली में आयोजित नमन अवॉर्ड्स 2026 में शुभमन गिल और स्मृति मंधाना को साल के सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर का सम्मान मिला. गिल को पुरुष वर्ग में पॉली उमरीगर अवॉर्ड मिला, जबकि मंधाना को महिला वर्ग में बीसीसीआई का बेस्ट इंटरनेशनल क्रिकेटर चुना गया. 2025 में दोनों खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया.

जय शाह ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 को लेकर कहा कि कोई भी टीम आईसीसी से बड़ी नहीं है. टूर्नामेंट से पहले बांग्लादेश के हटने और पाकिस्तान के बहिष्कार की धमकी जैसी कई विवादित स्थितियां थीं, लेकिन इसके बावजूद टूर्नामेंट सफल रहा और भारत ने खिताब जीता. शाह ने बताया कि वर्ल्ड कप ने व्यूअरशिप के सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए.

IPL 2026 से पहले पूर्व भारतीय क्रिकेटर रॉबिन उथप्पा ने राजस्थान रॉयल्स के वैभव सूर्यवंशी को लेकर बड़ा बयान दिया है. उथप्पा का मानना है कि इस सीजन में सूर्यवंशी के लिए चुनौती बढ़ेगी क्योंकि अब विरोधी टीमें उनके खेल को समझ चुकी हैं. हालांकि उन्होंने कहा कि यह सीजन युवा बल्लेबाज के लिए सीखने वाला होगा.

संजू सैमसन ने इंडिया टुडे कॉन्क्लेव 2026 में मजाकिया अंदाज में कहा कि अभिषेक शर्मा की लोकप्रियता इतनी बढ़ गई है कि कभी-कभी भारतीय टीम के बाकी खिलाड़ियों को भी जलन होने लगती है. उन्होंने यह भी कहा कि अभिषेक अब टीम के सुपरस्टार बन चुके हैं. वहीं अभिषेक शर्मा ने कहा कि उनका सपना भारत के लिए सभी फॉर्मेट खेलना है.









