
Rishabh Pant-Isha Negi: ऋषभ पंत पर गर्लफ्रेंड ईशा नेगी ने लुटाया प्यार, फोटो पर किया दिल छूने वाला कमेंट
AajTak
टीम इंडिया के विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत रोड ने सर्जरी के अपनी पहली फोटो शेयर की थी. शेयर की गई फोटो में ऋषभ पंत बैसाखी के सहारे चलते नजर आ रहे हैं. ऋषभ पंत के इस फोटो पर उनकी गर्लफ्रेंड ईशा नेगी ने भी कमेंट किया है. ईशा नेगी ने ऋषभ पंत को फाइटर करार दिया.
टीम इंडिया के विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत रोड एक्सीडेंट के बाद क्रिकेटिंग एक्शन से दूर हैं. पंत की पिछले महीने कोकिलाबेन हॉस्पिटल में सर्जरी हुई थी. उस सर्जरी के बाद पंत ने अपनी पहली फोटो शेयर की थी. शेयर की गई फोटो में ऋषभ पंत बैसाखी के सहारे चलते नजर आ रहे हैं और उनके पैर में प्लास्टर भी दिख रहा था.
ऋषभ पंत ने फोटो के कैप्शन में लिखा, 'एक कदम आगे, एक कदम मजबूत और एक कदम बेहतर.' पंत की फोटो पर फैन्स जमकर कमेंट कर रहे हैं और उनके जल्द ठीक होने की दुआ कर रहे हैं.
ऋषभ के फोटो शेयर करने के बाद उनकी गर्लफ्रेंड ईशा नेगी ने भी कमेंट किया. ईशा नेगी ने ऋषभ पंत को 'Fighter' कहा है. साथ ही ईशा ने रेड हार्ट वाली इमोजी भी पोस्ट की. 30 दिसंबर 2022 को पंत के एक्सीडेंट के बाद ईशा नेगी एक महीने से ज्यादा समय तक सोशल मीडिया से दूर रहीं और उन्होंने इस दौरान इंस्टाग्राम पर कोई भी पोस्ट नहीं किया था.
ऋषभ पंत इंटरनेशनल क्रिकेट में कब वापसी करेंगे यह फिलहाल स्पष्ट नहीं है. लेकिन आशंका जताई जा रही है पंत इस साल ज्यादातर महीनों तक क्रिकेटिंग एक्शन से दूर ही रहेंगे. पंत पिछले महीने हुई श्रीलंका और न्यूजीलैंड के खिलाफ घरेलू सीरीज से बाहर रहे थे. साथ ही मौजूदा बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी के लिए भी उन्हें टीम में नहीं चुना गया है. यही नहीं पंत के आईपीएल और एशिया कप से भी बाहर रहने की पूरी संभावना है. वनडे वर्ल्ड कप में भी पंत के भाग लेने पर संशय है.
पंत को लेकर कपिल देव ने दिया था ये बयान

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









