![Punjab Election: संयुक्त समाज मोर्चा और संयुक्त संघर्ष पार्टी के गठबंधन में पेंच, जानें गुरनाम चढूनी ने क्यों दिया अल्टीमेटम](https://feeds.abplive.com/onecms/images/uploaded-images/2022/01/13/9a52bd16177c146738a20f70dd43bd61_original.jpg?impolicy=abp_cdn&imwidth=1200&imheight=628)
Punjab Election: संयुक्त समाज मोर्चा और संयुक्त संघर्ष पार्टी के गठबंधन में पेंच, जानें गुरनाम चढूनी ने क्यों दिया अल्टीमेटम
ABP News
Punjab Election: गुरनाम सिंह चढूनी ने बलबीर राजेवाल पर उन्हें इग्नोर करने का आरोप लगाया है. गुरनाम सिंह चढूनी की पार्टी अकेले चुनाव मैदान में उतर सकती है.
Punjab News: किसान आंदोलन से निकले दो राजनीतिक दलों संयुक्त समाज मोर्चा (SSM) और संयुक्त संघर्ष पार्टी के बीच गठबंधन में पेंच फंस गया है. संयुक्त संघर्ष मोर्चा के मुखिया गुरनाम सिंह चढूनी (Gurnam Singh Charuni) ने संयुक्त समाज मोर्चा के अध्यक्ष बलबीर सिंह राजेवाल (Balbir Singh Rajewal) पर बेहद गंभीर आरोप लगाए हैं. गुरनाम सिंह चढूनी ने साफ कर दिया है कि अगर संयुक्त समाज मोर्चा गुरुवार तक उनके दल को 25 सीटें नहीं देता है तो फिर वो अकेले ही चुनाव मैदान में उतरेंगे.
संयुक्त समाज मोर्चा की ओर से संयुक्त संघर्ष पार्टी को 9 सीटें ऑफर की गई हैं. गुरनाम सिंह चढूनी ने कहा, ''संयुक्त समाज मोर्चा के मुखिया बलबीर सिंह राजेवाल हमें इग्नोर कर रहे हैं. किसान आंदोलन के दौरान जब मैंने मिशन पंजाब शुरू किया तब भी मेरे साथ ऐसा ही किया गया. मुझे संयुक्त किसान मोर्चा से बाहर निकाल दिया गया. लेकिन मैंने अपनी लड़ाई जारी रखी.''