
Punjab: पांचवीं क्लास के स्टूडेंट पर स्कूल की वैन में हमला, माता-पिता ने उठाए सवाल, जानें पूरा मामला
ABP News
Punjab News: फाजिल्का में सेक्रड हार्ट कॉन्वेंट स्कूल के छात्र पर घर लौटते समय निजी वैन में हमला हुआ, जिससे सुरक्षा पर सवाल खड़े हो गए. शिक्षा विभाग ने स्कूल प्रबंधन से लिखित स्पष्टीकरण मांगा है.
Punjab News: पंजाब के फाजिल्का के जलालाबाद में स्थित एक निजी स्कूल सेक्रड हार्ट कॉन्वेंट स्कूल में विद्यार्थियों की सुरक्षा को लेकर कई सवाल खड़े हो रहे हैं. आरोप लगाए जा रहे हैं कि स्कूल वैन में एक स्टूडेंट पर हमला किया गया.
बच्चे के माता-पिता ने शिक्षा विभाग और पुलिस के पास शिकायत दर्ज करवाई है, जिसमें स्कूल प्रबंधन पर सरकारी नियमों की अनदेखी करने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है. डीएसपी गुरसेवक सिंह बराड़ ने कहा कि शिकायत के बाद जांच की जा रही है.
स्कूल से घर वापस आने पर हुई घटना
जिला पुलिस विभाग की शिकायतकर्ता डिंपल बहल ने बताया कि उनका बेटा, अश्विन प्रताप बहल, जो कि सेक्रड हार्ट कॉन्वेंट स्कूल में पांचवीं क्लास का स्टूडेंट है. वह वैन में घर वापस आ रहा था. उसने आरोप लगाया है कि एक और स्टूडेंट ने वैन के अंदर उसके बेटे पर हमला किया.













