Pt. Birju Maharaj Passed Away: 'मोहे रंग दो लाल' से 'जगावे सारी रैना' तक, पंडित बिरजू महाराज ने इन बॉलीवुड गानों को किया था कोरियोग्राफ
ABP News
Pt. Birju Maharaj Songs: पंडित बिरजू महाराज(Pandit Birju Maharaj) का 83 साल की उम्र में निधन हो गया है. उन्होंने अपने करियर में कई बॉलीवुड गाने कोरियोग्राफ किए हैं.
Pandit Birju Maharaj Passes Away: मशहूर कथक नर्तक पंडित बिरजू महाराज(Pt. Birju Maharaj) का 83 साल की उम्र में निधन हो गया है. दिल का दौरा पड़ने से पद्म विभूषण से सम्मानित पंडित बिरजू महाराज ने आखिरी सांस ली. बिरजू महाराज के निधन की जानकारी उनके परिवार ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करके दी है. बिरजू महाराज के निधन के बाद से भारतीय फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर छा गई है. कलाकार सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करके श्रद्धांजलि दे रहे हैं. बिरजू महाराज जब अपनी कला का प्रदर्शन करते थे तो उनके हाव-भाव देखने वाले होते थे. उनके एक्सप्रेशन देखकर हर कोई मंत्रमुग्ध हो जाता था.
पंडित बिरजू महाराज ने कई बॉलीवुड गानों को कोरियोग्राफ किया है. जिसके लिए उन्हें नेशनल अवॉर्ड्स से भी सम्मानित किया जा चुका है. बिरजू महाराज के नक्शे कदमों पर चलकर कई कोरियोग्राफर्स ने अपनी पहचान बनाई है. बिरजू महाराज आज हमारे साथ नहीं रहे हैं लेकिन उनका कथक हमेशा उनके चाहने वालों के दिलों में जीवित रहेगा. आइए आपको उनके कोरियोग्राफर किए हुए गानों के बारे में बताते हैं.