
OTT Release This Week: 'ओ रोमियो' से 'काट्टान' तक, इस हफ्ते ओटीटी पर रिलीज हो रही धांसू फिल्में-सीरीज, एंटरटेनमेंट की फुल गारंटी!
ABP News
OTT Release This Week 23 To 29th March: मार्च के आखिरी हफ्ते में कई नई फिल्में और सीरीज रिलीज हो रही हैं जो आपको फुल एंटरटेन करेंगी. यहां पूरी लिस्ट चेक कर सकती हैं.
मार्च का आखिरी हफ्ता ओटीटी लवर्स के लिए काफी एंटरटेनिंग रहने वाला है. दरअसल 23 मार्च से 29 मार्च तक डिजिटल प्लेटफॉर्म पर कई अलग-अलग जॉनर की फिल्में और सीरीज रिलीज होने जा रही हैं. दिलचस्प कहानियों, ऐतिहासिक नाटकों और एक्शन से भरपूर रोमांच के साथ, दर्शक अपने घर बैठे ही स्ट्रीमिंग सर्विसेस पर नई लाइनअप को एंजॉय कर सकेंगे. चलिए यहां मार्च के आखिरी हफ्ते में रिलीज हो रही तमाम नई फिल्में और सीरीज की पूरी लिस्ट जान लेते हैं ताकि आप उन्हें अपनी वॉच लिस्ट में शामिल कर सकें.
ओ रोमियोविशाल भारद्वाज की इस रोमांटिक थ्रिलर में शाहिद कपूर 'उस्तारा' के किरदार में हैं, और उनके साथ तृप्ति डिमरी 'अफ़शा' का किरदार निभा रही हैं. फिल्म की कहानी एक ऐसी महिला के इर्द-गिर्द घूमती है जो एक ताकतवर डॉन, 'जलाल' से बदला लेने के लिए अंडरवर्ल्ड के एक गैंगस्टर से मदद मांगती है, जिसके चलते अंडरवर्ल्ड में एक खतरनाक जंग छिड़ जाती है. फिल्म में फरीदा जलाल, नाना पाटेकर, दिशा पाटनी और अविनाश तिवारी सहित कई कलाकारों ने अहम रोल प्ले किया है. ये फिल्म 27 मार्च को ओटीटी के प्लेटफॉर्म प्राइम वीडियो पर रिलीज हो रही है. फिलहाल, यह फ़िल्म किराए पर देखने के लिए अवेलेबल होगी. बाद में यह मुफ़्त में स्ट्रीम करने के लिए उपलब्ध हो जाएगी.
काट्टानएम. मणिकंदन और बी. अजित कुमार द्वारा निर्देशित इस तमिल ग्रामीण एक्शन-थ्रिलर वेब सीरीज़ में विजय सेतुपति मुख्य भूमिका में हैं. यह सीरीज़ एक रहस्यमयी आदमी के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसे उसके गांव के लोग एक लीजेंड, एक राक्षस और एक चमत्कार के रूप में देखते हैं, इसमें मिलिंद सोमन, मुथु और कई अन्य कलाकार भी शामिल हैं. इसे भी 27 मार्च से जियो हॉट स्टार पर स्ट्रीम कर सकेंगे.













