
2 घंटे 26 मिनट की इस Comedy Film ने Box Office हिला दिया, मेकर्स को मिला 375% Profit
ABP News
Queen: कंगना रनौत की क्वीन मामूली बजट में बनी थी लेकिन इस फिल्म ने अपनी कमाई से बॉक्स ऑफिस हिला डाला था. इसी के साथ इसने मेकर्स को भी मालामाल कर दिया था.
कंगना रनौत ने अपने करियर में कई शानदार फिल्में की हैं. 'क्वीन' भी उनमे से एक है. साल 2014 में आई इस फिल्म को क्रिटिक्स और ऑडियंस से काफी शानदार रिव्यू मिला का और ये बॉक्स ऑफिस पर स्लीपर हिट साबित हुई थी. 'क्वीन' ने कंगना रनौत के करियर को नई ऊंचाईयों पर पहुंचा दिया था और उन्हें ऐसी एक्ट्रेस के तौर पर इस्टैब्लिश किया था जो अपने कंधों पर पूरी फिल्म संभाल सकती हैं. इतना ही नहीं मामूली बजट में बनी ये फिल्म मेकर्स के लिए तगड़े मुनाफे का सौदा साबित हुई थी.
कितना था 'क्वीन' का बजट (Queen Budget) 'क्वीन' का निर्देशन विकास बहल ने किया था और इसमें कंगना रनौत ने लीड रोल प्ले किया था. वहीं इस फ़िल्म में राजकुमार राव और लीज़ा हेडन भी सपोर्टिंग रोल में नजर आए थे. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस फिल्म को 20 करोड़ के बजट में बनाया गया था. 2 घंटे 26 मिनट की इस कॉमेडी फिल्म ने अपनी धुआंधार कमाई से बॉक्स ऑफिस हिला डाला था.
कितना किया था 'क्वीन' ने बॉक्स ऑफिस कलेक्शन (Queen Box Office Collection) 'क्वीन' की शुरुआत धीमी हुई थी और इसने 1.75 करोड़ के कलेक्शन के साथ खाता खोला था. हालांकि फिर स्ट्रॉन्ग वर्ड ऑफ माउथ की बदौलत फिल्म ने धुआंधार कमाई की. बता दें कि बॉलीवुड हंगामा के आंकड़ों के मुताबिक 'क्वीन' ने पहले हफ्ते में 18.80 करोड़ कमाए थे तो वही दूसरे हफ्ते में इसने 39 करोड़ का धमाकेदार कलेक्शन किया था.
तीसरे हफ्ते में इसकी कमाई 50.55 करोड़ रही. इसी के साथ क्वीन का भारत में नेट लाइफटाइम कलेक्शन 61 करोड़ रुपये रहा था. जबकि इसका ग्रॉस कलेक्शन 84.72 करोड़ रहा. जिसमें से इसने ओवरसीज से 10.32 करोड़ कमाए थे. इसी के साथ क्वीन का वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन 95.05 करोड़ रुपये रहा.













