
Dhurandhar 2 BO Day 5 Live: मंडे को 'धुरंधर 2' की 500 करोड़ क्लब में एंट्री पक्की! दोपहर 3 बजे तक 17 करोड़ के पार हुआ कलेक्शन
ABP News
Dhurandhar 2 Box Office Day 5 Live: 'धुरंधर: द रिवेंज' ने ओपनिंग वीकेंड पर बॉक्स ऑफिस पर गदर परफॉर्म किया. अब असली टेस्ट मंडे को है. यहां फिल्म को सोमवार के कलेक्शन को लेकर हर अपडेट जान सकते हैं.
Dhurandhar 2 Box Office Day 5 Live: रणवीर सिंह की फ़िल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' जब से रिलीज हुई है तब ये इसने बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा दी है. पेड प्रीव्यू के बाद इसने धुआंधार शुरुआत की और अब इसका ओपनिंग वीकेंड भी काफी जबरदस्त रहा. ये फिल्म रिलीज के महज चार दिनों में भारत में 500 करोड़ी बनने से इंचभर दूर रह गई है. फिल्म की बुलेट से भी तेज रफ्तार देखते हुए साफ हो चुका है कि ये जल्द थकने वाली नहीं है. इसी के साथ अब ये वीकडेज में एंट्री कर गई है. ऐसे में जानते हैं 'धुरंधर: द रिवेंज' के पहले मंडे कलेक्शन और ऑक्यूपेंसी के बारे में सब यहां
धुरंधर 2' ने चार दिनों में कितनी कर डाली कमाई (Dhurandhar 2 Box Office Day 4) 'धुरंधर: द रिवेंज' बॉक्स ऑफिस पर इतना शानदार परफॉर्म कर रही है कि इसने रिलीज के चार दिनों में ही न केवल छप्पर फाड़ कमाई कर इतिहास रच दिया है बल्कि कई रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिए हैं. फिल्म के डे वाइज कलेक्शन की बात करें तो
'धुरंधर 2' के 5वें दिन का कलेक्शन (Dhurandhar 2 Box Office Day 5)रणवीर सिंह की धुरंधर 2 ने लोगों को हैरान कर दिया है. धमाकेदार ओपनिंग वीकेंड के बाद सैकनिल्क के अर्ली ट्रेंड आंकड़ों के मुताबिक इस फिल्म ने रिलीज के 5वें दिन यानी पहले मंडे को दोपहर 3 बजे तक 17.13 करोड़ कमा लिए हैं. रात तक इन नंबर्स में काफी इजाफा होने की उम्मीद है.
‘धुरंधर 2’ के 5वें दिन की ऑक्यूपेंसी (Dhurandhar 2 Day 5 Occupancy)‘धुरंधर 2’ के पांचवें दिन की दोपहर 2 बजे की ऑक्यूपेंसी 34.2 फीसदी दर्ज की जा रही है. शाम और रात के शोज में इसके और बढ़ने की उम्मीद है.













