
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से जैकी श्रॉफ तक, 'शहीद दिवस' पर कई हस्तियों ने स्वतंत्रता सेनानियों को किया नमन
ABP News
Shaheed Diwas: शहीद दिवस के मौके पर देशभर में भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव को श्रद्धांजलि दी गई. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से जैकी श्रॉफ तक, सोशल मीडिया पर कई लोगों ने उनके बलिदान को याद किया.
भारत का इतिहास उन वीरों की कहानियों से भरा हुआ है, जिन्होंने देश के लिए अपनी जान तक न्यौछावर कर दी. ऐसे ही महान बलिदानों को याद करने के लिए हर साल 23 मार्च को 'शहीद दिवस' मनाया जाता है. यह दिन हमें भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव जैसे अमर स्वतंत्रता सेनानी की याद दिलाता है, जिन्होंने देश की आजादी के लिए हंसते-हंसते फांसी को गले लगा लिया. आज भी उनका साहस और देशभक्ति हर भारतीय के दिल में जिंदा है और नई पीढ़ी को प्रेरणा देती है.
कई बड़ी हस्तियों ने शहीदों को किया याद
इस खास मौके पर देश की कई हस्तियों ने सोशल मीडिया पर शहीदों को श्रद्धांजलि दी. अभिनेता जैकी श्रॉफ ने इंस्टाग्राम और एक्स पर एक वीडियो शेयर कर लिखा, उनके बलिदान से हमें आजादी मिली है.
#ShaheedDiwas #FreedomFighters pic.twitter.com/LMAsFtNu5M













