
Dhurandhr 2 Records: रणवीर सिंह की 'धुरंधर 2' बनी तूफान, ओपनिंग वीकेंड पर बना डाले एक-दो नहीं 10 तगड़े रिकॉर्ड्स
ABP News
Dhurandhr 2 Records: रणवीर सिंह की लेटेस्ट रिलीज धुरंधर 2 बॉक्स ऑफिस पर कमाई के मामले में ही नहीं रिकॉर्ड्स बनाने में भी तूफान बनी हुई है. ओपनिंग वीकेंड पर भी इसने कमाल कर दिया है.
रणवीर सिंह की धुरंधर 2 को रिलीज के बाद मिला जुला रिव्यू मिला, जहां एक तबका इसे सिनेमा का एक अजूबा बता रहा है, तो दूसरा इसे सत्ता-समर्थक प्रोपेगैंडा का एक और ज़रिया कहकर इसकी आलोचना कर रहा है. इन सबके बावजूद डायरेक्टर आदित्य धर निर्देशित 'धुरंधर: द रिवेंज' को बॉक्स ऑफिस पर रोकना अब नामुमकिन है. इस स्पाई एक्शन फिल्म ने अपने ओपनिंग वीकेंड में ही दुनिया भर में 691.32 करोड़ रुपये की कमाई कर इतिहास रच दिया है और यह भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी हिट फिल्मों में से एक बनने की राह पर है. 'धुरंधर 2' पहले ही कई रिकॉर्ड तोड़ चुकी है और इसकी सफलता का फिलहाल थमने के मूड में नहीं है. इन सबके बीच चलिए यहां जान लेते हैं इस फिल्म ने अब तक कितने रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए हैं.
धुरंधर 2 ने बना डाले इतने तगड़े रिकॉर्ड्सऐसी ऐतिहासिक शुरुआत के साथ, धुरंधर 2 अपनी रिकॉर्ड बुक्स को भरती जा रही है. इस फिल्म ने अपने ओपनिंग वीकेंड के दौरान घरेलू और इंटरनेशनल दोनों ही बाजारों में कई बड़े रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए हैं और ये र भारतीय सिनेमा के इतिहास में सक्सेस का नया चैप्टर लिख रही है. इस फिल्म ने अब तक ये रिकॉर्ड अपने नाम किए हैं.













