
Postpartum Depression: येदियुरप्पा की नातिन सौंदर्या की मौत में जिस समस्या की हो रही है चर्चा
AajTak
पोस्टपार्टम डिप्रेशन को प्रसवोत्तर अवसाद भी कहा जाता है. डिलीवरी के बाद महिलाओं में शारीरिक और मानसिक बदलाव देखने को मिलते हैं जिनमें से कुछ बदलाव अच्छे होते हैं जबकि कुछ बदलवों के परिणाम काफी गंभीर भी हो सकते हैं. पोस्टपार्टम डिप्रेशन उन नकारात्मक बदलावों में से ही एक है.
Postpartum Depression: कर्नाटक के पूर्व सीएम और बीजेपी नेता बीएस येदियुरप्पा की नातिन सौंदर्या की 28 जनवरी को संदिग्ध हालात में मौत हो गई है. इसमें सुसाइड का शक जताया जा रहा है, हालांकि, पोस्टमार्टम रिपोर्ट से इसकी पुष्टि होना बाकी है. बता दें कि सौंदर्या सिर्फ 30 साल की थी और पेशे से डॉक्टर थी. सौंदर्या शादीशुदा थीं और उन्होंने 4 महीने पहले ही अपने बच्चे को जन्म दिया था. सौंदर्या की मौत को लेकर बीएस येदियुरप्पा के परिवार की तरफ से फिलहाल कोई बयान नहीं आया है. लेकिन इस मामले पर कर्नाटक के गृह मंत्री अरागा ज्ञानेंद्र ने कहा कि सौंदर्या गर्भावस्था के बाद होने वाले डिप्रेशन का शिकार थीं. ज्ञानेंद्र ने कहा कि येदियुरप्पा खुद सौंदर्या को अपने साथ कई बार लेकर आते-जाते थे, ताकि वह खुश रह सकें.

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने इंटरमीडिएट 2026 के नतीजे घोषित कर दिए हैं और इस बार साइंस स्ट्रीम (Science Stream) में समस्तीपुर के आदित्य प्रकाश अमन ने पूरे राज्य में प्रथम स्थान प्राप्त कर इतिहास रच दिया है. रिजल्ट की खबर मिलते ही आदित्य के घर और स्कूल में जश्न का माहौल है. उनकी इस सफलता ने न केवल उनके परिवार, बल्कि पूरे जिले का मान बढ़ाया है.

Chaitra Navratri 2026: नवरात्र हिंदू धर्म का सबसे बड़ा आस्था और भक्ति का पर्व है. मां दुर्गा की कृपा पाने के लिए भक्त नौ दिनों तक कठिन उपवास रखते हैं. लेकिन कई बार किसी हेल्थ इश्यू या अनजाने में हुई गलती के कारण व्रत टूट जाता है. ऐसे में आज हम आपको कुछ विशेष उपाय बताएंगे, जिन्हें करके व्रत का दोष दूर किया जा सकता है.











